Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Saturday, March 15, 2014
Posted by NJFI media

नरेंद्र मोदी का वारणसी, राजनाथ का लखनऊ से लड़ना तय, दंगे के दागियों पर भी बीजेपी लगाएगी दांव, गाजियाबाद से संगीत सोम या सुरेश राणा को मौका


नई दिल्ली: सूत्रों के हवाले से खबर है कि नरेंद्र मोदी वाराणसी  से चुनाव लड़ सकते हैं. जबकि मुरली मनोहर जोशी कानपुर से चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक यूपी में बीजेपी उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं.

बीजेपी  संसदीय बोर्ड की बैठक दिल्ली में चल रही हैं. इसके बाद बीजेपी चुनाव समिति की बैठक होगी. यह बैठक दो बजे खत्म होगी. इस बैठक में में यूपी और दिल्ली के उम्मीदवार तय किए जाएंगे. इस बैठक में खुद नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.

11 बजे से बीजेपी चुनाव समिति की बैठक शुरू होने वाली थी लेकिन अब तक ये बैठक शुरू नहीं हो पाई है . सुबह से अभी तक संसदीय बोर्ड की बैठक ही चल रही है. चुनाव समिति की बैठक में अहम उम्मीदवारों का फैसला होना था लेकिन बैठक ही शुरू नहीं हो पाई है.

इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली से चुनाव लड़ सकते हैं.

संभावित लिस्ट इस तरह हैं-

लखनऊ- राजनाथ सिंह

वाराणसी- नरेंद्र मोदी

कानपुर- मुरली मनोहर जोशी

श्रावस्ती- कलराज मिश्र

एटा- कल्याण सिंह

सुल्तानपुर- वरुण गांधी

गाजियाबाद- सुरेश  राणा या संगीत सोम

बागपत- सत्यपाल सिंह

पीलीभीत- मेनका गांधी

झांसी- उमा भारती

नोएडा- महेश शर्मा

करैना- हुकुम सिंह

हाथरस- अशोक प्रधान

उन्नाव- साक्षी महाराज

अमरोहा- चेतन चौहान

आज ही पार्टी बिहार की बाकी बची पांच सीटों पर भी उम्मीदवारों का एलान कर सकती है. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:10 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:10 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "नरेंद्र मोदी का वारणसी, राजनाथ का लखनऊ से लड़ना तय, दंगे के दागियों पर भी बीजेपी लगाएगी दांव, गाजियाबाद से संगीत सोम या सुरेश राणा को मौका"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter