Published On:Tuesday, March 25, 2014
Posted by NJFI media
जम्मू में माता के दर्शन कर नरेंद्र मोदी करेंगे हीरानगर में रैली
भाजपा के पीएम पद उम्मीदवार नरेंद्र मोदी मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं.
माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन के बाद वह हीरानगर में रैली करेंगे.यह रैली जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में भारत और पाकिस्तान सीमा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर हीरानगर में हो रही है.
पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा उपाय किए हैं.
भाजपा प्रवक्ता बलबीर पुंज ने कहा कि मोदी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच हीरानगर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे.
भारी सुरक्षा बंदोबस्त
जम्मू कश्मीर पुलिस ने रैली स्थल हॉकी स्टेडियम और उसके आसपास भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं.
जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम सभी जरूरी ऐहतियाती कदम उठायेंगे.सभी सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं.’
साथ ही मोदी हीरानगर के बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और दिल्ली में भी जनसभा को संबोधित करेंगे.

