Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Friday, March 14, 2014
Posted by NJFI media

निर्वाचन आयोग के निर्देषों का पूरी तत्परता से पालन सुनिष्चित किया जाये - आयुक्त रीवा संभाग श्री खरे


अनूपपुर 14 मार्च 2014/ लोकसभा निर्वाचन 2014 को शांतिपूर्ण माहौल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयुक्त शहडोल संभाग श्री डी.पी. अहिरवार, आयुक्त रीवा संभाग श्री प्रदीप खरे, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन श्री वेद प्रकाष शर्मा, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री पवन श्रीवास्तव की उपस्थिति में अंतर्राज्यीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक अमरकंटक स्थित विश्राम गृह मंे संपन्न हुई। आयुक्त रीवा संभाग श्री खरे ने बैठक को प्रारंभ करते हुए कहा कि निर्वाचन के दौरान अवैध शराब एवं शराब के अवैध परिवहन तथा शस्त्रों के अवैध परिवहन पर कड़ी नजर रखी जाय। ऐसा प्रयास किया जाय कि नाके में ही जांच हो जाए। आपने दुर्गम क्षेत्रों में संचार व्यवस्था को मजबूत करने, अगर दोनों राज्यों के अधिकारियों को स्थानान्तरण के कारण परिवर्तन हुआ हंे तो उनके मोबाइल नंबर का आपसी आदान प्रदान कर लिया जाये। ढाबों, धर्मषालाओं एवं होटलों की नियमित जांच सुनिष्चित की जाये।
आयुक्त शहडोल संभाग श्री डी पी अहिरवार ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अंतर्राज्यीय सीमा में कड़ी चैकसी रखें। सीमावर्ती थानों का स्टाफ संयुक्त रूप से गष्त करें तथा किसी भी राज्य से आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही सुनिष्चित करें। मतदान के 48 घंटे पूर्व जो मतदाता संबंधित क्षेत्र का नहीं हंे, वह उस क्षेत्र में नहीं रहें।
बैठक में कलेक्टर सिंगरौली श्री एम सेल्वेन्द्रम, कलेक्टर अनूपपुर श्री नन्द कुमारम, कलेक्टर शहडोल श्री अषोक भार्ग, कलेक्टर सीधी सुश्री स्वाती मीणा, पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री जी जी पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री रामाश्रय चैबे, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री डी के चक्रवर्ती, पुलिस अधीक्षक सीधी श्री नवनीत भसीन, अपर कलेक्टर विकास अनूपपुर श्री तेजस्वी एस नायक, अपर कलेक्टर डिण्डौरी श्री अवधेष प्रताप सिंह, डिप्टी कमिष्नर शहडोल श्री एफ आर पंडा,  एआईजी पुलिस मुख्यालय श्री समर वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेष से अपर कलेक्टर कोरिया श्री ए लकड़ा, अपर कलेक्टर बिलासपुर श्री डी एस सोरी, अपर कलेक्टर बलरामपुर श्री एम के मन्धानी, एआईजी सरगुजा जोन श्री राजेष्वर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया सुश्री मेघा टेम्भुलकर,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा मनीषा ठाकुर रावते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री ए आर बैरागी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिरीक्षक शहडोल श्री वेदप्रकाश शर्मा ने अंतर्राज्यीय सीमा पर नाका बनाने, पड़ोसी छ0ग0 प्रदेश एवं म0प्र0 के विभिन्न जिलों में चिन्हित आदतन अपराधियों, वारंटियों तथा निगरानीशुदा बदमाशों पर कड़ी कार्यवाही करने, आम्र्स एक्ट के तहत अस्त्र-शस्त्र जमा कराने तथा दोनों प्रदेशों में निर्वाचन हेतु तय मतदान तिथि के 48 घंटे पूर्व शुष्क दिवस घोषित करने की बात कही। उन्होने बताया कि मध्यप्रदेष और छत्तीसगढ़ की सीमा 368 किमी लंबी है। इस सीमा में 22 अंतर्राज्यीय नाके बनाए जा रहे हैं। जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं हंे, वहां स्टेटिक सेट लगाए जायेंगे। निर्वाचन के दौरान रेल आवागमन पर भी ध्यान रखा जायेगा। आपने दोनों राज्यों के अधिकारियों को एक दूसरे के राज्य में निर्वाचन के मतदान की तिथि को दृष्टिगत रखते हुए एक सप्ताह पूर्व से ही ऐतिहाती कदम उठाने को कहा। उन्होने कहा कि निर्वाचन के दौरान मतदान के एक दिन पूर्व बार्डर सीलिंग, एरिया डोमिनेषन, कंबिंग, सर्चिंग, पेट्रोलिंग का कार्य किया जायेगा। श्री अहिरवार ने कहा कि दोनों प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सतत् रूप से सम्पर्क में रहें तथा आवश्यक दूरभाष नम्बर भी अपने पास रखें। जिससे समय रहते समन्वय बनाकर कार्य किया जा सके। आपने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिलों में पहले मतदान संपन्न होना है। उस दौरान म0प्र0 के सीमावर्ती जिलों द्वारा उपलब्ध संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी तरह म0प्र0 में मतदान संपन्न कराने हेतु संसाधनों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होने कहा कि मतदान दिवस के दो दिन पूर्व सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी तथा बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित किया जाएगा। आपने कहा कि अवैध शराब के परिवहन को सख्ती से रोका जाएगा। श्री शर्मा ने दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारियों को आपसी संपर्क में रहते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमण कर भौतिक रूप से आवश्यक स्थानों पर नाकाबंदी करने की समझाइश दी। आपने कहा कि इस दौरान रेल सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा जी.आर.पी. को और अधिक एलर्ट किया जाएगा।
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री पवन श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों प्रदेष के अधिकारी संपर्क में किसी तरह का संकोच नहीं रखें तथा नियमित रूप से आपसी संपर्क में बने रहें। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार 48 घंटे पूर्व संबंधित क्षेत्र के मतदाता नहीं होने वाले लोगों की पहचान हेतु ग्राम रक्षा समितियों को सक्रिय कर सहयोग लिया जाये। आपने कहा कि नाकों में चेकिंग के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति के पास 50000 रूपए से अधिक की नगदी मिलती है तो संबंधित व्यक्ति यदि राषि के संबंध संतोषजनक जबाव देता हंे तो सीज करने की आवष्यकता नहीं हंे, किन्तु घटना का डाक्यूमेंटेषन अनिवार्य रूप से कर लिया जाये।
कलेक्टर शहडोल श्री भार्गव ने बताया कि सतत् रूप से पड़ोसी प्रदेश के सीमावर्ती जिलों से सम्पर्क रखा जा रहा है। साथ ही वायरलेस कम्यूनिकेशन एवं दूरभाष कम्यूनिकेशन को मजबूत बनाया गया है। दोनों प्रदेश के अधिकारियों से चर्चा कर नाका बंदी भी आवश्यक स्थानों में की जा रही है। आपने कहा कि मतदान मतदाता का मौलिक अधिकार है। उसे मतदान का अवसर प्राप्त हो हस संभव प्रयास किए जायेंगे।
अनूपपुर कलेक्टर श्री नंद कुमारम् ने कहा कि निर्वाचन के दौरान वाहनों के आवागमन पर ध्यान रखा जायेगा। विषेषकर बाक्साइड एवं अन्य खनिज परिवहन में लगे वाहनों की चेकिंग तथा मतदान दिवस के पूर्व आवागमन रोक दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री निमिष अग्रवाल ने कहा कि निर्वाचन के दौरान क्रिमिनल का बार्डर में आवागमन होता है। सूचना मिलते ही दोनों राज्यों की पुलिस तत्परता के साथ कार्यवाही सुनिष्चित करे। बैठक में आये अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु लिए गए निर्णयों पर अमल करने तथा पूरा सहयोग करने की बात कही। 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 8:34 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 8:34 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "निर्वाचन आयोग के निर्देषों का पूरी तत्परता से पालन सुनिष्चित किया जाये - आयुक्त रीवा संभाग श्री खरे"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter