Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, March 17, 2014
Posted by NJFI media

राष्ट्रपति और PM ने दी होली की शुभकामनाएं


नई दिल्ली (एसएनएन): होली के मौके पर खर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ये त्योहार एकता और मित्रता के बंधन को मजबूत बनाने का मौका देता है.
प्रधानमंत्री ने यूपीए-2 के कार्यकाल में पहली बार अपने कर्मचारियों के साथ होली मनाई. होली संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि होली हमारे जीवन में सिर्फ खुशियां और रंग लेकर नहीं आती, ये सभी धर्मों के लोगों के बीच मित्रता और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का मौका भी लेकर आती है. होली के शुभ मौके पर मैं सभी साथी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं.
वहीं होली संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि त्योहार देश की एकता, सौहार्द और सहिष्णुता की भावना को दर्शाता है. त्योहार सभी के लिए स्वास्थ्य, खुशियां और समृद्धि लाए.

इसी के साथ दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने लोगों को रंगों के त्योहार पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के तमाम रंग भारत की विविधता में एकता को दर्शाते हैं और यही हमारी मजबूती है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आशा करता हूं कि त्योहार सभी को आपसी प्रेम और सौहार्द के बंधन में बांधे.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 6:35 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 6:35 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "राष्ट्रपति और PM ने दी होली की शुभकामनाएं"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter