Published On:Tuesday, March 18, 2014
Posted by NJFI media
केजरीवाल के आरोपों का जवाब SMS से दे रही RIL
मितुल ठक्कर, नई दिल्ली
रिलायंस इंडस्ट्रीज गैस प्राइसिंग और सरकार पर दबाव बनाने जैसे अरविंद केजरीवाल के आरोपों का जवाब देने के लिए अब खुद मैदान में उतर गई है। कंपनी अपने चेयरमैन मुकेश अंबानी पर लगातार हो रहे हमलों से परेशान है। वह इन आरोपों का जवाब देने के लिए लोगों के मोबाइल फोन पर टेक्स्ट मेसेज भेज रही है।
टीम रिलायंस की तरफ से भेजे जा रहे कंपनी के टेस्ट मेसेज में लोगों से तीन डॉक्युमेंट्स पढ़ने के लिए कहा जा रहा है। इसमें 'इन द कोर्ट ऑफ पीपल', 'केजी गैस फ्लेम ऑफ ट्रुथ' और 'वाई केजी गैस मैटर्स टु यू' डॉक्युमेंट्स का लिंक दिया गया है। इन डॉक्युमेंट्स को पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और ऐक्टिविस्ट लॉयर प्रशांत भूषण के आरोपों के जवाब के तौर पर जर्नलिस्ट्स को भेजा गया था।
डॉक्युमेंट्स में फॉर्मर कैबिनेट सेक्रेटरी टीएसआर सुब्रह्मण्यन की ईमानदारी पर सवाल उठाया गया है जिनकी शिकायत के आधार पर केजरीवाल ने गैस प्राइस हाइक मामले में सांठगांठ करने के आरोप में अंबानी, पेट्रोलियम मिनिस्टर वीरप्पा मोइली और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया किया था। ये टेक्स्ट मेसेज मुंबई में बीपीएल के मोबाइल नेटवर्क के जरिए LM522644 से भेजे गए थे। इनमें पाने वालों से एक वेबलिंक को 'देखने और शेयर' करने की गुजारिश की गई थी। इस वेबलिंक पर क्लिक करने पर यूजर ऑनलाइन प्रेजेंटेशन और शेयरिंग प्लैटफॉर्म स्लाइडशेयर पर पहुंच जाता है।


