Published On:Saturday, April 12, 2014
Posted by NJFI media
छत्तीसगढ़ में चुनाव टीम पर नक्सली हमलाः सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद, 12 घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान के तीन बाद भी नक्सलियों का तांड़व जारी है। राज्य में शनिवार को नक्सलियों ने दो जगह सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। इन हमलों में कुल14 जवानों के शहीद होने की खबर है। नक्सलियों ने बीजापुर जिले में चुनाव टीम की बस को ही बम से उड़ा दिया और उसके बाद फायरिंग की। इस हमले में सीआपीएफ के 6 जवान शहीद हो गए हैं। इसके अलावा दरभा के पास संजीवनी एक्सप्रेस 108 पर भी हमला किया गया। इस हमले में 8 जवानों के शहीद होने की खबर है।
क्या है मामला?
बीजापुर जिले में 10 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। यह पूरा जिला नक्सल प्रभावित माना जाता है। नक्सलियों की दहशत के के कारण मतदान के तीसरे दिन बाद तक भी लगभग दौ सौ चुान पोलिंग पार्टी सीआरपीएफ के कैम्पों में फंसी हुई थी। सुरक्षा बलों ने इन्हें जिला मुख्यालय तक लाने के लिए रोककर रखा था। शनिवार की सुबह जब यह चुनाव टीम लौट रहा थी, तब लगभग 75 से 100 नक्सलियों ने बस को बम विस्फोट कर उड़ा दिया। वहीं, सुकमा जिले में दरभा के पास नक्सलियों ने संजीवनी 108 एंबुलेंस पर भी हमला किया है। संजीवनी 108 एक्सप्रेस में सीआरपीएफ के जवान आ रहे थे, तभी दरभा के नजदीक माओवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इसमें आठ जवानों की मौत हो गई।

