Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, April 3, 2014
Posted by NJFI media

उत्तर प्रदेश में रेल हादसा, 2 की मौत...यातायात हुआ ठप

Image Loading
त्तर प्रदेश के सोनभद्र में कटनी पैसेंजर और वाराणसी शक्तिनगर इंटरसिटी के बीच टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक घायलों को ओबरा परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओबरा डैम रेलवे स्टेशन के पास हुई इस दुर्घटना में घायल लोगों में से कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बुधवार की रात पौने बारह बजे हुए इस हादसे के एक घंटे बाद राहत कार्य शुरू हो सका। हाईमास्ट लगाकर रेलवे कर्मचारी और अन्य लोग घायलों को निकालने में जुटे रहे। एम्बुलेंस बुलाकर करीब 20 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सिग्नल का फेल होना बताया जा रहा है।
रात करीब 10 बजे चोपन से चलकर कटनी (मध्य प्रदेश) जाने वाली कटनी पैंसेजर सिग्नल नहीं होने के कारण ओबरा डैम स्टेशन के पहले अचानक खड़ी हो गई। इसी दौरान चोपन से ओबरा के लिए चली वाराणसी-शक्तिनगर इंटरसिटी भी उसी ट्रैक पर आ गई और पैसेंजर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी, की पैसेंजर के दो डिब्बे पटरी से उतर गये और इंजन समेत इंटरसिटी का एक डिब्बा आगे वाले डिब्बे पर चढ़ गया।
हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों सबसे पहले हादसे वाले स्थान की ओर दौड़े। करीब एक घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच सका था। करीब सवा एक बजे हाईमास्ट और गैस कटर के साथ पहुंची टीमों ने राहत कार्य शुरू किया। तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी।
एम्बुलेंस बुलाकर करीब बीस लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। मौके पर पहुंचे डीटीएम विश्वरंजन ने प्रथम दृष्टया सिग्नल की खराबी घटना का कारण बताया है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार छह से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
इस दुर्घटना के बाद से चोपन-सिंगरौली रेलमार्ग पर यातायात ठप हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बे को अलग कर पैसेंजर और इंटरसिटी दोनों रेलगाड़ियों को रवाना कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए रेलमार्ग को ठीक किया जा रहा है। परिचालन सुचारू रूप से चलने में चार से पांच घंटे लग सकते हैं। हादसा तकनीकी वजह से होना प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद सही वजह सामने आ सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 1:50 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 1:50 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "उत्तर प्रदेश में रेल हादसा, 2 की मौत...यातायात हुआ ठप"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter