Published On:Friday, April 18, 2014
Posted by NJFI media
सावधान ! न खरीदें नोकिया का लुमिया 2520, लग सकता है करंट
नई दिल्ली (एसएनएन): जानी मानी फोन बनाने वाली कंपनी नोकिया ने अपने लुमिया टैबलेट 2520 की बिक्री पर रोक लगा दी है. साथ ही ग्राहकों को आगाह किया है कि उसका बैटरी चार्जर बिजली के झटके दे सकता है. कंपनी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह गलती उसके वेंडर की है जिसने ये बैटरियां सप्लाई की हैं.
कंपनी ने इस फोन की बैटरी में निम्न कमियां बताई हैं. डिफेक्टेड चार्जर के प्लग का प्लास्टिक कवर बाहर निकल जाता है इससे करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है. AC-300 चार्जर नोकिया के विंडो आधारित लुमिया टेबलेट 2520 में इस्तेमाल होता है. ऐसे 30 हजार चार्जर बाजार में हैं. कंपनी ने सभी ग्राहकों से कहा है कि वे इस चार्जर का इस्तेमाल बंद कर दें. लुमिया 2520 नोकिया का पहला टेबलेट है. यह अक्टूबर में लॉन्च हुआ था और उस समय उसकी कीमत 499 डॉलर थी. भारत में यह लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन कई भारतीयों ने इसे विदेशों से खरीदा है.

