Published On:Wednesday, April 2, 2014
Posted by NJFI media
रसद विभाग की लापरवाही से जनता बेहद परेशान
डग। रसद विभाग बहुत बदनाम हो रहा है व जनता परेशान हो रही है पहले राशन कार्ड ग्राम पंचायत बनाती थी, किन्तु अब टेडरं द्वारा ठेकेदार से बनवाये जारहे है डग में 4200 राशन कार्ड आना थे किन्तु अभी तक 600 ही आये व उनमें अनेक प्रकार की गलतियाॅं पायी गई। गलत राशन कार्ड उपभोक्ताओं को वितरित नहीं किए जा सके। कार्ड में गडबडियों का खामियाजा जनता को उठान पड रहा है कुडला, डोगला, कोलूखेडा व अन्य ग्राम पंचायतों में यही स्थिति हैं। रसद विभाग की लापरवाही से ग्रामीण जनता में रोष व्याप्त है जिलाधीश झालावाड तुरंत सही कार्ड वितरित करने के निर्देश रसद विभाग को दे।


