Published On:Wednesday, April 9, 2014
Posted by NJFI media
मतदान से पहले बिहार में दो जगहों पर नक्सली हमले, दो जवान शहीदमतदान से पहले बिहार में दो जगहों पर नक्सली हमले, दो जवान शहीदमतदान से पहले बिहार में दो जगहों पर नक्सली हमले, दो जवान शहीदमतदान से पहले बिहार में दो जगहों पर नक्सली हमले, दो जवान शहीद
मतदान से पहले बिहार में दो जगहों पर नक्सली जमुई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से पहले बिहार में दो जगहों पर हुए नक्सली हमलों में दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। जबकि, सात अन्य घायल हो गए। यह हमला जमुई और लखीसराय में किए गए।
सूत्रों के मुताबिक जमुई में गुरुवार सुबह 5.30 बजे वोटिंग से पहले नक्सलियों ने विस्फोट किया। डीएसपी के.रंजन कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान और पुलिस बल के जवान अलग-अलग जीपों में सवार होकर भीमबंध जंगल स्थित सवा लाख बाबा मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तभी नक्सलियों ने आइइडी विस्फोट कर दिया। घायलों को मुंगेर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की यह टीम जमुई में होने वाले मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जा रही थी।



