नयी दिल्ली : भाजपा ने इस बात का खंडन किया कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी से मिलने के लिए किसी दूत को भेजा है ताकि कश्मीर मुद्दे का हल निकालने का वादा करके अपने प्रति सहानुभूति पैदा कर सकें.
गिलानी के ऐसे दावों को ‘‘बदमाशी’’ और निराधार बताकर खारिज करते हुए पार्टी ने एक बयान में कहा कि कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए किसी भी दूत ने न तो गिलानी से मिलने का प्रयास किया और न ही उनसे भेंट की है. बयान में कहा गया है कि भाजपा का यह रुख कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है बहुत स्पष्ट है और इसमें विचार-विमर्श की कोई गुंजाइश नहीं है.नयी दिल्ली : भाजपा ने इस बात का खंडन किया कि