Published On:Sunday, April 27, 2014
Posted by NJFI media
इंदौर में पत्रकारों को रेल्वेपुलिस ने जानवरों की तरह पीटा
इंदौर। वाहन पार्किग को लेकर कुछ पत्रकार ठेकेदार की शिकायत करने जीआरपी थाने पहॅंुचे और उन्होंने लिखित आवेदन भी दिया आवेदन लेने के बाद पुलिस ने कहा कि जाॅंच कर लेगेऔर आवेदन रख लिया और उसके बाद आवेदक पत्रकारों की पीटाई कर दी जब पत्रकारों ने अपने साथी पत्रकारों को बताया तो सभी पत्रकार थाने पर एकत्रित हुए और पुलिस ने सभी पत्रकारों को जानवरों की तरह कू्ररता से पीटा इस घटना में 6पत्रकार घायल हुए जिनमें से 3 कीस्थितिगंभीर हैं। जब मामला गृहमंत्री गौर के पास पहॅंुचा तो उन्होंने जीआरपी के तीन पुलिस कर्मीयों को तत्काल निलंबित करने के आदेश दिए।
एनजेएफआई मधप्रदेश साखा ने म.प्र. सरकार से मांग की कि घायल पत्रकारों को पर्याप्त रूप से मुआवजा दिया जाए तथा अन्य जो भी पुलिस कर्मी पत्रकारों को पीठने के अपराधी है उन्हें दंडित किया जाए।


