Published On:Wednesday, April 9, 2014
Posted by NJFI media
भाजपा ने आज चुनाव आयोग से शिकायत की कि उत्तर प्रदेश में सपा, कांग्रेस और रालोद के नेता साम्प्रदायिक उन्माद फैला कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं लेकिन वहां का प्रशासन चुनाव प्रचार संबंधी अपराध के मामलों में भेदभाव बरतते हुए केवल भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। पार्टी ने आयोग से कहा कि सपा के नेता आजम खान और मुलायम सिंह, कांग्रेस के बेनी प्रसाद वर्मा और रालोद के अजीत सिंह आदि मुस्लिम वोट पाने की होड़ में चुनावों में साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
गुजरात में चुनाव अधिकारी इस बात का पता लगाने के लिए वीडियो फुटेज की जांच करेंगे कि वडोदरा में जिलाधीश कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जाते समय क्या नरेन्द्र मोदी के साथ निर्धारित संख्या से अधिक समर्थक गये थे। हालांकि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वडोदरा के जिलाधीश से भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी के उनके कार्यालय में प्रवेश का फुटेज मुहैया कराने को कहा है।