Published On:Wednesday, April 9, 2014
Posted by NJFI media
गांधीनगर: गुजरात में चुनाव अधिकारी इस बात का पता लगाने के लिए वीडियो फुटेज की जांच करेंगे कि वडोदरा में जिलाधीश कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए जाते समय क्या नरेन्द्र मोदी के साथ निर्धारित संख्या से अधिक समर्थक गये थे। हालांकि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वडोदरा के जिलाधीश से भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी के उनके कार्यालय में प्रवेश का फुटेज मुहैया कराने को कहा है।

