भाजबरेली [जासं]। बरेली और आंवला की चुनाव सभाओं में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा के दिल और दिमाग दोनों में जहर है। वह नफरत फैला कर सत्ता में आना चाहती है, लेकिन समाजवादी पार्टी उसके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान में सभा में अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार की सेकुलर स्कीमों के आगे गुजरात में कुछ भी नहीं। हमने बिना भेदभाव सिर्फ दो साल के भीतर 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए। यह काम करने में भाजपा को पांच वर्ष लगेंगे। सपा सरकार के पास अभी तीन वर्ष का समय है, जिसमें विकास की तमाम योजनाओं को लागू किया जाएगा। इनमें जरी जरदोजी के लिए भी योजनाएं होंगी।
अखिलेश ने कहा कि पिछली सरकार ने बिजली किल्लत की चिंता किए बगैर सिर्फ मूर्तियां लगवाने का काम किया। अब कई स्थानों पर बिजली उत्पादन के लिए कारखाने लगाए जा रहे हैं। 2018 तक प्रदेश के सभी गांवों में 18 घंटे और शहरों में 22 घंटे बिजली मिलने लगेगी। उन्होंने कहा, हमारी सैन्य पनडुब्बियां डूब रही हैं, विमान हादसे के शिकार हो रहे हैं, लेकिन रक्षा विभाग सोया पड़ा है। केंद्र सरकार के पास कोई विदेश नीति नहीं है, जिससे आए दिन पूर्व राष्ट्रपति से लेकर अफसरों तक को अपमानित होना पड़ रहा है।पा के दिल-दिमाग में जहर: अखिलेश
About the Author
Posted by NJFI24x7.in
on 9:29 PM. Filed under
jhanshi
.
You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0.
Feel free to leave a response
By NJFI media
on 9:29 PM. Filed under
jhanshi
.
Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response