Published On:Thursday, April 10, 2014
Posted by NJFI media
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के चुनाव की कुछ खास सीटों का हाल
नई दिल्ली. गुरुवार को शुरु हुआ आम चुनाव अपने तीसरे चरण में पहुंच चुका है। तीसरे चरण में 14 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है। इन सभी सीटों पर सबसे ज्यादा नजर दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर है, लेकिन दिल्ली के अलावा हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार की लोकसभा सीटों के चुनाव भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। जानिए तीसरे चरण की पंद्रह खास सीटों की स्थिति के बारे में।

