Published On:Monday, April 7, 2014
Posted by NJFI media
क्या इन अहम मुद्दों के बिना आ पाएंगे बीजेपी के 'अच्छे दिन'?
नई दिल्ली: बीजेपी के घोषणापत्र में 'अच्छे दिन' आने का वादा किया गया है. लेकिन कुछ मुद्दे ऐसे हैं जिन पर बीजेपी ने कुछ नहीं कहा है और जिनके बिना बीजेपी के घोषणापत्र में एलान किये गए 'अच्छे दिन' वापस आएंगे या नहीं, यह कहना बहुत मुश्किल है.
बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में सब्सिडी वाले सस्ते गैस सिलेंडर की संख्या को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है. सिलेंडर की संख्या घटाने-बढ़ाने को लेकर कोई वादा नहीं किया गया है. हालांकि बीजेपी ने देश भर में गैस ग्रिड बनाने का एलान किया है.
नौकरियों की संख्या को लेकर भी बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कोई वादा नहीं किया है. जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में 10 करोड़ नौकरियां लाने की बात कही है.
बीजेपी ने इनकम टैक्स जैसे अहम मुद्दे पर भी कुछ नहीं बोला है. अपने घोषणापत्र में इनकम टैक्स बदलाव को लेकर बीजेपी ने कोई वादा नहीं किया है.
आम लोगों से जुड़े अहम मद्दे जैसे ब्याज दरें कितनी और कैसे घटाएंगे इस पर भी बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में कोई जिक्र नहीं किया है.

