Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, April 1, 2014
Posted by NJFI media

रायबरेली से सोनिया गांधी आज भरेंगी अपना नामांकन पत्र


Image Loading

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से आज अपना पर्चा दाखिल करेंगी। रायबरेली में 30 अप्रैल को मतदान है। सोनिया सुबह साढ़े दस बजे फुर्सतगंज गेस्टहाउस पहुंचेंगी। फिर शहर के केंद्रीय कार्यालय पहुंच कर हवन करेंगी। दोपहर साढ़े बारह बजे कलेक्ट्रेट जाकर नामांकन भरेंगी
सोनिया के नामांकन के समय उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद रॉबर्ट वाड्रा और बेटे राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ समाजवादी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रायबरेली में सोनिया के खिलाफ और अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान किया है।
 
बीजेपी ने वकील अजय अग्रवाल को सोनिया गांधी के खिलाफ टिकट दिया है। पिछले लोकसभा चुनावों में सोनिया एक बड़े अंतर से जीती थीं। भाजपा अध्यक्ष और लखनऊ से पार्टी प्रत्याशी राजनाथ सिंह को कड़ी चुनौती पेश कर रही कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर रीता बहुगुणा जोशी के पक्ष में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 20 अथवा 22 अप्रैल को राजधानी में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी।
सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी की सभा पुराने लखनऊ में होगी और इसके जरिए मुस्लिम वोटों को कांग्रेस के पक्ष में लाने की कोशिश होगी। बताया जाता है कि सोनिया की सभा सिटी स्टेशन के पास रिफाह-ए-आम क्लब मैदान में हो सकती है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 11:02 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 11:02 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "रायबरेली से सोनिया गांधी आज भरेंगी अपना नामांकन पत्र"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter