Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, April 24, 2014
Posted by NJFI media

सोनिया गांधी के दस लाख रुपये के करमुक्त रेल बॉन्‍ड गुम ..

< लोकसभा चुनावों की गहमागहमी के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खुलासा किया है कि उनके दस लाख रुपये मूल्य के करमुक्त बॉन्‍ड गुम हो गए हैं. ये बॉन्‍ड इंडियन रेलवे फिनांस कॉर्पोरेशन(आईआरएफसी) की ओर से जारी किए गए थे. सोनिया ने अपनी संपत्ति व निवेश के बारे में जो नवीनतम हल्फनामा दाखिल किया है उसमें ये भी शामिल थे. सोनिया ने आईआरएफसी से गुम बॉन्‍ड प्रमाण पत्र की नकल जारी करने का आग्रह किया है. सोनिया ने दो अप्रैल को रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया. इसमें उन्होंने दिखाया है कि उनकी संपत्ति 9 करोड़ रुपये की है. आईआरएफसी के ये 10 लाख रुपये के बॉन्‍ड उनकी चल संपत्ति की सूची में दर्ज हैं. आईआरएफसी ने अब अखबारों में प्रकाशित सूचना में कहा है कि सोनिया ने ये बॉन्‍ड गुम होने की सूचना दी है. इसके अनुसार कुल दस लाख रुपये मूल्य के 1000 बॉन्‍ड गुम हो गए हैं. आईआरएफसी ने 21 अप्रैल को जारी सार्वजनिक सूचना में कहा है कि सोनिया गांधी ने आवंटन की नकल बांड प्रमाणन जारी करने का आग्रह किया है. यदि इस पर किसी को आपत्ति है तो वह 15 दिन में आपत्ति दर्ज करा सकता है. सोनिया के चुनावी हलफनामे के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष की चल संपत्ति 2.81 करोड़ रुपये तथा अचल संपत्ति 6.47 करोड़ रुपये है.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 6:38 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 6:38 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सोनिया गांधी के दस लाख रुपये के करमुक्त रेल बॉन्‍ड गुम .. "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter