Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, April 24, 2014
Posted by NJFI media

छठे चरण के लिए मतदान खत्म, वोटिंग में मुंबई फेल


चुनाव का आज लोकसभा मतदान का दूसरा सबसे बड़ा दौर था। आज देश के 117 सीटों पर वोटिंग हुई। चुनाव के इस छठे चरण में 12 राज्यों में वोट डाले गए। ज्यादातर जगहों पर बंपर वोटिंग हुई। निराशा हाथ आई तो महाराष्ट्र और खास कर मुंबई से। मुंबई में 53.7 फीसदी वोट पड़े हैं, जो 2009 से ज्यादा तो है। लेकिन जिस शहर के लोग अपनी राय रखने में आगे हैं। सेल्फी पोस्ट करने में आगे हैं और सोशल मीडिया पर नसीहत देने में आगे हैं, वो वोट डालने में पीछे क्यों नजर आ रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र में 55.3 फीसदी वोटिंग, मध्य प्रदेश में 65 फीसदी वोटिंग, राजस्थान में 59.2 फीसदी वोटिंग, तमिलनाडु में 73 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 82 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 58.6 फीसदी वोटिंग, असम में 71 फीसदी, बिहार में 60 फीसदी, झारखंड में 63.5 फीसदी, पुडुचेरी में 63.5 फीसदी वोटिंग और मुंबई में 53.7 फीसदी वोटिंग हुई है। साथ ही जम्मू-कश्मीर में 28 फीसदी ही वोटिंग हुई है। मायानगरी में लो टर्नआउट देखा गया है। मुंबई नॉर्थ सीट पर 52 फीसदी वोटिंग, मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट पर 50 फीसदी वोटिंग, मुंबई नॉर्थ ईस्ट सीट पर 53 फीसदी वोटिंग, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर 55 फीसदी वोटिंग, मुंबई साउथ सेंट्रल सीट पर 55 फीसदी वोटिंग और मुंबई साउथ सीट पर 54 फीसदी वोटिंग हुई है। छठे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। यूपी में आज मुलायम सिंह यादव के क्षेत्र मैनपुरी में वोट डाले जा रहे हैं। मथुरा से आज हेमामालिनी की किस्मत भी ईवीएम में बंद हो जाएगी। मध्य प्रदेश के विदिशा में आज वोट पड़ रहे हैं। यहां से सुषमा स्वराज चुनाव लड़ रही हैं। बिहार के भागलपुर में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन की किस्मत का भी आज फैसला होगा। मुंबई की सभी सीटों पर आज वोट पड़ रहे हैं। यहां की अलग-अलग सीटों पर प्रिया दत्त, मिलिंद देवड़ा, किरीट सौमैया मैदान में हैं। मुंबई में आज कई फिल्मी और कॉरपोरेट जगत के सितारे भी पोलिंग बूथ पहुंचे। दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी के साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान वोट डालने आए। इसके अलावा चेन्नई में जहां सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हसन ने वोट डाला वहीं विद्या बालन, सोनम कपूर, प्रीती जिंटा, महेश भट्‌ट, राहुल बोस, सन्नी देओल, रेखा, धर्मेंद्र और आमिर खान ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा अजीत गुलाबचंद और अदि गोदरेज, एसबीआई चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य भी वोट डालने पहुंचे। इन्होंने मतदान करने के बाद सभी लोगों से वोट डालने की अपील की। उधर, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज जन्मदिन के मौके पर वोट डालने पहुंचे। और उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए अपील भी की। सचिन दुबई से आईपीएल छोड़कर वोटिंग के लिए मुंबई पहुंचे हैं। वो मुंबई इंडियंस टीम के आइकन हैं। ऐसे में अपनी व्यस्तता के बीच वोट देने के लिए समय निकाला है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 8:28 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 8:28 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "छठे चरण के लिए मतदान खत्म, वोटिंग में मुंबई फेल"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter