Published On:Friday, May 23, 2014
Posted by NJFI media
सीरिया : मोर्टार हमले में 20 की मौत, अन्य घायल
दमिश्क। सीरिया में विद्रोहियों की ओर से किए गए मोर्टार हमले में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल होने की सूचना है। ये हमला गुरूवार को डारा प्रांत में राष्ट्रपति बशर अल असद के इकठ्ठे हुए समर्थकों पर किया गया। समचार एंजेसी सिन्दुआ के अनुसार, डारा प्रांत के तीन अस्पतालों ने घायलों की मदद के लिए लोगों से रक्तदान करने की अपील की है।
गौरतलब है कि सीरिया में तीन जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए असद सरकार देश के सरकारी नियंत्रण वाले विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे कार्यक्रमों एवं सभाओं का आयोजन कर रही है, जबकि विद्रोही सरकारी निय ंत्रण वाले क्षेत्रों में अस्थिरता एवं असुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मोर्टार हमलों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा हमला इसी की एक कड़ी है।

