Published On:Saturday, May 10, 2014
Posted by NJFI media
नक्सलियों से कथित रिश्ते के आरोप में डीयू के प्रोफेसर गिरफ्तार
गढ़चिरौली के उप महानिरीक्षक रवींद्र कदम ने बताया कि हमने प्रोफेसर जीएन साईबाबा को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली की अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उन्हें महाराष्ट्र के गढ़चिरौली लाया जायेगा. दावा किया कि साईंबाबा को प्रतिबंधित संगठन भाकपा-माओवादी का कथित सदस्य होने, उन लोगों को साजो सामान से समर्थन देने तथा भर्ती में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

