Published On:Wednesday, May 21, 2014
Posted by NJFI media
फोन पर समर्थन मांगा, मीडिया में कुछ और कहा केजरीवाल नेः कांग्रेस
नई दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल पर्दे के पीछे समर्थन मांग रहे हैं और मीडिया में कह रहे हैं कि सरकार नहीं बनाना चाहते। अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के लोगों से माफी मांगते हुए दोबारा चुनाव कराने की इच्छा जाहिर की है।
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा, 'ये लोग हमें फोन करते हैं, एसएमएस करते हैं कि समर्थन दीजिए। और अखबारों में कहते हैं कि समर्थन नहीं लेंगे।' मंगलवार को एक अन्य कांग्रेस नेता मीम अफजल ने भी कहा था कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस से समर्थन मांगा है।

