Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, May 12, 2014
Posted by NJFI media

सीबीआई ने विशेष जांच दल का गठन किया

CBI formed a special investigation team
नई दिल्ली/कोलकाता। बहुचर्चित सारधा चिटफंड घोटाले की जांच के लिए सीबीआई ने सोमवार को विशेष जांच दल का गठन कर दिया। जांच एजेंसी ने मामले की जांच के लिए संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी है। सीबीआई के निदेशक रणजीत सिन्हा ने बताया कि जांच की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बहुत जल्द ही एसआईटी अपना काम शुरू कर देगी। अन्य एजेंसियों की लेगी मदद 
घोटाले के साथ सीबीआई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मामले में सेबी, कंपनी कानून के तहत जांच करने के अधिकार प्राप्त संस्थाओं और भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की भूमिका की भी जांच करेगी। सीबीआई सूत्रों के अनुसार जांच शुरू करने से पहले जांच एजेंसी बंगाल, ओडिशा और असम की सरकार से मामले से संबंधित सभी दस्तावेज एकत्र करेगी। 
सुप्रीम कोर्ट ने दिया था निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने गत शुक्रवार को सारधा चिटफंड घोटाले की जांच सीबीआई से कराने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर के नेतृत्व वाली खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा था कि "अभी तक हुई जांच से सेबी, कंपनी रजिस्ट्रार और आरबीआई के उन अधिकारियों पर भी सवाल खड़े होते हैं जिसके संबंधित क्षेत्राधिकार और कार्यक्षेत्र के तहत न केवल घोटला हुआ बल्कि निर्बाध रूप से पनपा। 

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:35 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:35 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "सीबीआई ने विशेष जांच दल का गठन किया"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter