Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, May 13, 2014
Posted by NJFI media

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को करेंगे कैबिनेट की अंतिम बैठक, होगा विदाई समारोह

On Prime Minister Manmohan Singh's Last Day at Work, a Cabinet Meeting, Many Farewells
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को अंतिम बार अपनी कैबिनेट के बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि अपने कैबिनेट के स्टाफ और सहयोगियों की साथ मनमोहन सिंह की यह बैठक होने जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में फार्मा सेक्टर में एफडीआई पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 14 मई को विदाई रात्रिभोज देंगी।

सू़त्रों के अनुसार सिंह को एक स्मृति चिह्न दिया जा सकता है जिस पर कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों और केंद्रीय मंत्रियों के हस्ताक्षर हो सकते हैं।

संप्रग अध्यक्ष सोनिया द्वारा यह रात्रिभोज लोकसभा चुनाव नतीजे घोषित होने से दो दिन पहले आयोजित है।

प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के अगले दिन 17 मई को अपना पद छोड़ देंगे।

उन्होंने इस साल के प्रारंभ में ही अगली बार इस पद की दौड़ में शामिल नहीं होने की घोषणा की थी। उन्होंने दस साल तक संप्रग सरकारों की कमान संभाली।

अपना पद छोड़ने से एक दिन पहले वह राष्ट्र के नाम अपना विदाई भाषण देने वाले हैं।

कांग्रेस के नेता हमेशा से प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के बीच के संबंध को आदर्श कार्यविभाजन बताते रहे हैं जिससे सरकार और पार्टी के बीच तालमेल बना रहा।

कांग्रेस हमेशा से कहती रही है कि पार्टी अध्यक्ष ओर प्रधानमंत्री के बीच इससे बेहतर संबंध नहीं हो सकता है और वह इन दोनों के बीच मतभेद की खबरों को अफवाह और दुष्प्रचार कहकर खारिज करती रही है।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:15 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:15 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को करेंगे कैबिनेट की अंतिम बैठक, होगा विदाई समारोह"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter