Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Thursday, May 8, 2014
Posted by NJFI media

चुनाव आयोग को किसी दल का डर नहीं, निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन देता हूं : संपत

Election Commission is not afraid of anyone, we assure fair polls: VS Sampath
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी की वाराणसी में रैली और पूजा के कार्यक्रम को लेकर बीजेपी के विरोध-प्रदर्शनों पर मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि हम पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हमने निष्पक्ष चुनाव कराने की कोशिश की।
संपत ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र का स्तंभ है और चुनाव आयोग को किसी दल का डर नहीं। निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन देता हूं।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आचार संहिता लागू करवाना चुनौती है। कुछ पार्टियों ने हम पर हल्के आरोप भी लगाए हैं, लेकिन चुनाव के दौरान हमने निजी हमलों पर ध्यान नहीं दिया। हम अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। विभिन्न पार्टियों के नेताओं से हम संवैधानिक संस्थाओं के प्रति बयानबाजी के समय परिपक्वता की उम्मीद करते हैं। संपत ने कहा कि हमें संविधान से इतने अधिकार प्राप्त हैं कि हम अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभा सकें।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 5:54 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 5:54 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "चुनाव आयोग को किसी दल का डर नहीं, निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन देता हूं : संपत"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter