Published On:Sunday, May 18, 2014
Posted by NJFI media
चर्चाओं का बाजार गर्म: विजेन्द्र यादव बिहार के अगले सीएम !
पटना. मौसम और राजनीति की गर्मी में बिहार के लोग अभी तप रहे हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। राजनीति गलियारे से आ रही खबरों के अनुसार नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उन्होंने अपना आवास खाली करने का भी आदेश दे दिया है।
इधर खबर आ रही है कि राजद से गठबंधन कर जदयू सरकार बनायेगी। इसके संकेत शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भी दिया था। खबर यह है कि जदयू के सीनियर नेता व ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। विजेन्द्र यादव शरद और नीतीश दोनों के करीबी माने जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार विजेन्द्र यादव को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। नई सरकार में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जायेगा। नई सरकार में मीसा भारती के भी सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। इसको लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद से भी जदयू के वरीय नेताओं से बात हो गई है।
आज होगी जदयू के विधायक दल की बैठक
रविवार को जदयू के विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधायक अपने नए नेता का चुनाव करेंगे। लेकिन पहले जदयू नेता नीतीश कुमार को दोबारा विधायक दल का नेता बनाने के लिए अपना दबाव बनाएंगे। लेकिन जब मामला नहीं बना तो जदयू अपना नया नेता चुनेंगे।
रविवार को जदयू के विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधायक अपने नए नेता का चुनाव करेंगे। लेकिन पहले जदयू नेता नीतीश कुमार को दोबारा विधायक दल का नेता बनाने के लिए अपना दबाव बनाएंगे। लेकिन जब मामला नहीं बना तो जदयू अपना नया नेता चुनेंगे।
इधर विधायक दल की बैठक से पहले कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने अपने आवास पर बैठक बुलाई है। इसमें 11-12 विधायकों के शामिल होने की खबर है। कुछ लोग इस बैठक को पार्टी में फूट के रूप में देख रहे हैं। ये लोग भाजपा के साथ जा सकते हैं।

