Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Monday, May 12, 2014
Posted by NJFI media

गडकरी बन सकते हैं भाजपा के नए अध्यक्ष

नागपुर। आयकर विभाग ने साफ कर दिया है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है। इसके बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि नितन गडकरी फिर से भाजपा अध्यक्ष बन सकते हैं। माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह केंद्र में बनने वाली सरकार में शामिल हो सकते हैं। भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग से क्लीन चिट मिलने के बाद नितिन गडकरी एक बार फिर से भाजपा अध्यक्ष बन सकते हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली के आरटीआई कार्यकर्ता सुमित दलाल के आवेदन के जवाब में आयकर निदेशालय (जांच) नागपुर ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि इस निदेशालय में नितिन गडकरी के खिलाफ फिलहाल कोई पूछताछ या जांच लंबित नहीं है।
भाजपा सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इससे साबित होता है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ लगाए गए आरोप आधारहीन और राजनीति से प्रेरित थे। उन पर जनवरी, 2013 में उस समय भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे जब वह लगातार दूसरी बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने वाले थे। तब वह दूसरे कार्यकाल के लिए नामांकन की तैयारी कर रहे थे जब उनकी पूर्ति ग्रुप की कंपनियों पर आयकर विभाग के छापे पड़े। इसके चलते उन्हें अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर होना पड़ा। उनकी जगह राजनाथ सिंह को अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी। घटना के समय से ही गडकरी लगातार सार्वजनिक तौर पर कहते आ रहे हैं कि उनकी छवि खराब करने की साजिश के तहत यह दुर्भावनापूर्ण और कुटिल अभियान चलाया गया था।
दलाल ने आरटीआई के तहत गडकरी के खिलाफ लंबित आयकर मामलों की जानकारी मांगी थी। इस घटनाक्रम पर भाजपा के नेता रविशंकर ने कहा कि चुनाव के दौरान लगाए गए सभी आरोपों को कांग्रेस को वापस लेना चाहिए।

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 10:40 PM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 10:40 PM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "गडकरी बन सकते हैं भाजपा के नए अध्यक्ष"

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter