Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks
Published On:Tuesday, May 13, 2014
Posted by NJFI media

VHP नेता आचार्य धर्मेंद्र बोले, 'डेढ़ पसलीवाला नहीं हो सकता राष्‍ट्रपिता', कांग्रेस बिफरी


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता आचार्य धर्मेंद्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में एक विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कोई डेढ़ पसलीवाला, बकरी का दूध पीने और सूत कातने वाला व्यक्ति भारत का राष्ट्रपिता नहीं हो सकता. आचार्य धर्मेंद्र शायद उसे राष्ट्रपिता मानेंगे जिसका सीना '56 इंच' का हो. हालांकि, कांग्रेस ने विहिप नेता के इस बयान की आलोचना की है.
अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य आचार्य धर्मेंद्र ने सत्संग के दौरान कहा, 'हम भारत को 'मां' मानते हैं और ऐसे में महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहना बिल्‍कुल गलत है. गांधीजी भारत मां के बेटे हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रपिता का ओहदा उन्हें नहीं दिया जा सकता.' उन्होंने कहा कि भारत देवताओं की भूमि है. महज 100 वर्षों के भीतर कोई इस महान देश का पिता कैसे हो सकता है.
'गांधी की फोटो वाली नोटों से भ्रष्‍टाचार'
देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के लिए गांधीजी की तस्वीर वाले नोटों को जिम्मेदार बताते हुए आचार्य ने कहा कि भारत की करंसी में महात्मा गांधी के बजाय भगवान गणेश की तस्वीर छापी जानी चाहिए. अगर ऐसा किया जाएगा तो ये नोट नहीं, प्रसाद हो जाएंगे.
 
उन्होंने कहा, 'सरकार अगर नोटों पर भगवान गणेश की तस्वीर छापने का फैसला लेती है तो भ्रष्टाचार मिटाने के लिए किसी जन लोकपाल कानून की जरूरत नहीं पड़ेगी. भ्रष्टाचार खुद ही मिट जाएगा.'
अंग्रेजी भाषा पर भी बरसे आचार्यआचार्य धर्मेद्र ने कहा कि अंग्रेजी ने हमारे शिव को शिवा, कृष्ण को कृष्णा, राम को रामा और योग को योगा बना दिया है. दुनिया में अंग्रेजी से बढ़कर कोई कंजर और बदतमीज भाषा दूसरी नहीं है. इसमें औरतों को ब्यूटीफुल और आदमियों को हैंडसम कहा जाता है. अब तो अंग्रेजी संस्कृति का प्रभाव हावी होता जा रहा है.
उन्होंने कहा कि अब लोग 'बर्थडे' भी रात में निशाचरों की तरह केक काटकर मनाते हैं. होना यह चाहिए कि सुबह मंदिर में भगवान के दर्शन कर मोदक के लड्डू बांटें. लड्डू को बांधा जाता है, जबकि इसके विपरीत केक को काटा जाता है. साफ है कि अंग्रेजियत इंसानों को काटना सिखाती है और भारतीय संस्कृति जोड़ना.
गहलोत ने की आचार्य के बयान की कड़ी आलोचनाकांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आचार्य धर्मेंद्र के बयान की कड़ी निंदा की है. गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि आचार्य ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर हमेशा आग उगलने का काम किया है. उन्होंने देश में शांति और सद्भावना का संदेश कभी नहीं दिया.
पूर्व सीएम ने कहा कि गांधी जी जैसे महापुरूष जिनका पूरा विश्व लोहा मानता है, उनके बारे में आचार्य धर्मेन्द्र ने जिस प्रकार के शब्दों का उपयोग किया है उसकी जितनी आलोचना की जाए कम है.

About the Author

Posted by NJFI24x7.in on 12:17 AM. Filed under . You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0. Feel free to leave a response

By NJFI media on 12:17 AM. Filed under . Follow any responses to the RSS 2.0. Leave a response

0 comments for "VHP नेता आचार्य धर्मेंद्र बोले, 'डेढ़ पसलीवाला नहीं हो सकता राष्‍ट्रपिता', कांग्रेस बिफरी "

Leave a reply

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter