Published On:Sunday, June 22, 2014
Posted by NJFI media
'व्यापमं घोटाले के आरोपियों को शिवराज के घर से 139 कॉल्स की गईं'
मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) भर्ती घोटाले में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि इस घोटाले में मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों के साथ-साथ कई सीनियर आईएएस और आईपीएस ऑफिसर शामिल रहे हैं।
राज्य में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कॉल डीटेल्स के मुताबिक मुख्यमंत्री के घर से किसी महिला ने घोटाले में जेल गए मुख्य आरोपी MPPEB कंट्रोलर पंकज त्रिवेदी व सिस्टम ऐनालिस्ट नितिन मोहिंद्रा को 139 बार फोन किया।