Published On:Wednesday, June 25, 2014
Posted by NJFI media
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 50 अंक नीचे
मुंबई। एक्सपायरी से एक दिन पहले बाजार में घबराहट देखी गई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी अपनी शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए सपाट बंद हुए। आज ऑयल एंड गैस और बैंक शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई। हालांकि कंज्यूमर ड्युरेबल्स, रियल्टी और फार्मा शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का माहौल रहा। बाजार में आज 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का टर्नओवर हुआ। अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 55 अंक यानि करीब 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 25,314 के स्तर पर बंद हुआ है।
