Published On:Friday, June 6, 2014
Posted by NJFI media
मोदी ने अब सांसदों से कहा- वरिष्ठ नेताओं के पैर न छुएं, मीडिया से न करें बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों को शुक्रवार को कुछ विशेष निर्देश दिए। मोदी ने सांसदों से कहा है कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पैर न छुएं। भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक में मोदी ने सांसदों को नेताओं की चापलूसी करने से भी बचने की भी हिदायत दी। सांसदों को कहा गया है कि वे मीडिया से बात न करें, इसकी जिम्मेदारी केवल पार्टी प्रवक्ता संभालेंगे। मोदी ने कहा सांसद केवल मीडिया के सामने केवल अपने संसदीय क्षेत्र के मुद्दे ही उठाएं।
मोदी ने सांसदों के सदन में होमवर्क करके आने के भी निर्देश दिए और कहा कि चर्चाओं में शामिल होने विभिन्न मुद्दों पर सीखने को ही मिलेगा। इसके अलावा सांसदों को अपने क्षेत्र में जमकर काम करने की भी सलाह दी।
अफसरों से संवाद के लिए भी खास तरीका अपना रहे मोदी
18 घंटे काम करने वाले मोदी अफसरों और मंत्रियों की कार्यशैली भी नई तरह की बनाना चाहते हैं। साफ-सफाई से लेकर अफसरों से संवाद तक का वह नया तरीका अपना रहे हैं। बताया जाता है कि अफसरों को उन्होंने साफ संदेश दिया है किमीटिंग के लिए पूरी तैयारी करके आएं, प्रेजेंटेशन बुलेट प्वाइंट में, यानी संक्षिप्त और सटीक बनाए, फॉलोअप मीटिंग्स के लिए तैयार रहें और दफ्तरों में साफ-सफाई का पूरा खयाल रखें। बुधवार को राष्ट्रपति का अभिभाषण तैयार करने के लिए बुलाई गई बैठक के लिए मोदी ने सभी मंत्रियों से इनपुट मंगवाए थे। मंत्रियों से साफ तौर पर कहा गया था कि इनपुट में सैद्धांतिक सुझाव नहीं होने चाहिए, बल्कि ठोस एक्शन प्लान होना चाहिए।


