Published On:Friday, June 27, 2014
Posted by NJFI media
बिजली दरों संशोधन से पहले रंगराजन फार्मूले की गड़बडिय़ों ठीक करने की जरूरत
सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमत में संशोधन टालने के दो दिन बाद बिजली एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रस्तावित फार्मूले में कुछ गड़बडिय़ां हैं और मूल्य में बढ़ोतरी से पहले इन्हें ठीक करने की जरूरत है। गोयल संसद की उस वित्त संबंधी स्थाई समिति के अंग थे जिसने घरेलू गैस के मूल्य निर्धारण से जुड़े रंगराजन फार्मूले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि गैस की कीमत बिजली एवं उर्वरक क्षेत्र की अनुकूलता को ध्यान में रखा जाना चाहिए जो देश में उत्पादित दो तिहाई गैस की खपत करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थाई समिति ने गैस के मूल्यनिर्धारण मानदंड काफी गड़बडिय़ां पाई ...
