Published On:Wednesday, June 18, 2014
Posted by NJFI media
रेप के आरोपी मोदी के मंत्री निहालचंद का इस्तीफे से इनकार
नई दिल्ली: रेप में आरोपों में घिरे मोदी सरकार में रसायन और उर्वरक मंत्री निहालचंद पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है. महिला कांग्रेस ने तो सड़क पर प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग शुरू कर दी है. लेकिन आरोपों के बाद पहली बार कैमरे पर आये निहालचंद ने इस्तीफे से साफ इनकार कर दिया है.पीड़ित महिला इंसाफ की गुहार लगाने के लिए मोदी से 2 मिनट के लिए मिलना चाहती है.
निहालचंद मेघवाल को लेकर हो हल्ला मचा है, लेकिन वो मोदी सरकार में रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री बने हुए हैं. रेप का ये मामला साल दो हजार ग्यारह का है. लेकिन पिछले दिनों कोर्ट ने जो समन जारी किया उसके बाद से निहालचंद की कुर्सी खतरे में हैं.
आरोपों को लेकर पहली बार कैमरे पर आए केंद्रीय मंत्री निहालचंद ने किसी सवाल का जवाब तो नहीं दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि इस्तीफा नहीं देंगे.

