Published On:Thursday, June 26, 2014
Posted by NJFI media
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मप्र के दौरे पर
भोपाल। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दो दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। राष्ट्रपति श्री मुखर्जी २७ जून को जबलपुर में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति उसी दिन शाम ०५.१५ बजे भोपाल के भौंरी में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च के द्वितीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
अपनी यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को १२.३० बजे राष्ट्रपति श्री मुखर्जी इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्वर्ण जयंती दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत राष्ट्रपति शिक्षा क्षेत्र के स्वूâल चलो अभियान के तहत उसमें भाग लेने वाले बच्चों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शाम ०५ बजे सबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी एवं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


