Published On:Friday, June 27, 2014
Posted by NJFI media
आतंकी नेटवर्क को खत्म करने में साथ है भारत-अमेरिका'
अमेरिका द्वारा सार्वजनिक तौर पर हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले के लिए लश्कर-ए-तैय्यबा को जिम्मेदार ठहराने के एक दिन बाद वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले के जिम्मेदार लोगों सहित अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के नेटवर्क का पता लगाने के लिए और उसे खत्म के लिए हम साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।’’
नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘भारत आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए एक मजबूत और सक्रिय साझेदार है और हम आतंकवाद के मुकाबले के लिए भारत के साथ सूचनाएं साझा करना जारी रखेंगे।’’

