Published On:Sunday, June 22, 2014
Posted by NJFI media
DU FYUP: यूजीसी ने दी कॉलेजों को चेतावनी, थ्री ईयर कोर्स में दें दाखिला वरना बंद होगी मदद
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय को उसके चार साल का स्नातक पाठ्यक्रम (एफवाईयूपी) वापस लेने के यूजीसी के आदेश का स्वागत करते हुए कई छात्र एवं शिक्षक संघों ने आज कहा कि यह कुलपति के 'तानाशाही' की हार और उनके 'आंदोलन' की जीत है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ने यूजीसी के उस आदेश का स्वागत किया जिसमें उसने दिल्ली विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त कॉलेजों से केवल तीन साल के स्नातक पाठ्यक्रम में ही छात्रों का दाखिला लेने को कहा है।वल उन्होंने कहा कि यह एफवाईयूपी के खिलाफ उनके आंदोलन की जीत है।
