Published On:Wednesday, June 25, 2014
Posted by NJFI media
बड़ी news25 June2014 7 संस्करण
राजधानी एक्सप्रेस हादसा: आईबी ने जारी किया था अलर्ट
नई दिल्ली। बिहार के छपरा के पास राजधानी एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। दिल्ली से डिब्रूगढ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, और 8 घायल हो गए। ये हादसा रात करीब सवा दो बजे हुआ, जब ट्रेन में सवार सभी यात्री सो रहे थे। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस से इस दुर्घटना से जुडी रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि आईबी ने नक्सलियों के बंद के मद्देनजर संभावित हिंसा का अलर्ट जारी किया था। आईबी ने खासकर सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और सिवान जिलों को ऎसे हादसों के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा था।


