Published On:Thursday, August 14, 2014
Posted by NJFI media
सांसदों का मजाक उड़ाने वालों पर कार्रवाई होगी
सरकार ने कहा है कि सांसदों का मजाक उड़ाने या उनकी आवाजें निकालने वाले एफएम आरजे पर अब कार्रवाई की जाएगी। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने यह मुद्दा उठाते हुए रेडियो जॉकी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जया बच्चन ने सदन में प्राइवेट एफएम रेडियो की जॉकी पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुआ कहा कि ये द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जया ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर से इस मामले में सख्त कदम उठाने का आग्रह किया। राज्यसभा में जया बच्चन ने सांसदों या नेताओं का मजाक उड़ाने वाले एफएम रेडियो जॉकी का मुद्दा उठाया।
