यूपी मतदान-लाइव: आजमगढ़ में वोटर लिस्ट में अनियमिताएं
कुशीनगर में प्रेक्षक ने पटहेरवा, तरया सुजान और सेवरही थानाध्यक्ष को मतदान खत्म होने तक थाने से बाहर न निकलने का आदेश दिया। कुछ लोगों ने तीनों थानाध्यक्षों द्वारा गड़बड़ी किए जाने की आशंका जताई थी। महराजगंज के होरिनापुर गांव के लोगों ने ट्रेन हादसे के विरोध में मतदान का बहिष्कार किया। अभी तक वहां एक भी मत नहीं पड़ा है। पूरा प्रशासनिक अमला लोगों को मनाने में जुटा है।

