जब सचिन ने झेला पहला बाउंसर...लंगोटी पहनते थे विराट, अंगूठा चूसते थे पुजारा
Posted by rahul thakur | Monday, October 14, 2013 | Posted in cricket
खेल डेस्क. क्रिकेट वर्ल्ड के शहंशाह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने खेल को अलविदा कहने का मन बना लिया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ नवंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज उनके करियर का आखिरी मुकाबला होगी।
सचिन ने महज 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम जमा लिए थे। उन्होंने एक या दो नहीं, तीन पीढ़ियों के साथ खेलने का गौरव हासिल किया। वे अपने आइडल सुनील गावस्कर के साथ भी खेले और उनके बेटे रोहन गावस्कर के साथ भी। पहला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत सचिन के कप्तान भी रहे और उनके सेलेक्टर भी।
सौरव गांगुली ने सचिन के साथ भारतीय क्रिकेट को नई बुलंदियों पर पहुंचाया और फिर अपना करियर खत्म होने पर सचिन की तारीफों के कसीदे अपनी कमेंट्री में भी पढ़े। टीम इंडिया के स्टार बॉलर रहे जवागल श्रीनाथ सचिन के साथ मैदान पर बतौर खिलाड़ी भी उतरे और बतौर मैच रेफरी भी।
कपिल देव से सौरव गांगुली और फिर महेंद्र सिंह धोनी व विराट कोहली तक, सचिन ने सभी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया। ऐसा नहीं कि सचिन सिर्फ बड़ा नाम बनकर टीम से जुड़े रहे, उन्होंने तीनों पीढ़ियों के साथ खेलते हुए बल्ले से बड़े कारनामे भी किए।
क्या आपने कभी सोचा है कि जब सचिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे तो मौजूदा टीम इंडिया के सितारे उस समय क्या कर रहे थे?


