Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

विश्व बैंक ने बढ़ाया विकास का अनुमान

Posted by Anonymous | Wednesday, April 9, 2014 | Posted in

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आइएमएफ) के बाद अब विश्व बैंक ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ने का अनुमान जताया है। विश्व बैंक के मुताबिक वर्ष 2014 में देश की आर्थिक विकास दर 5.7 फीसद रह सकती है। प्रतिस्पर्धी विनिमय दरों और कई बड़ी निवेश परियोजनाओं का रास्ता साफ होने से विकास दर में यह बढ़ोतरी होगी। इससे पहले आइएमएफ ने मंगलवार को 2014 में भारत की विकास दर 5.4 फीसद होने का अनुमान लगाया था। वर्ष 2013 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर महज 4.4 फीसद रही थी।

विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की विकास दर 2014 में बढ़ेगी। भारतीय बैंकिंग सेक्टर का कंपनी क्षेत्र में बढ़ता कर्ज एक्सपोजर समस्या बन सकता है। आशंका है कि इसका सरकार की वित्तीय स्थिति पर असर पड़ेगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सरकार की बड़ी हिस्सेदारी है। विनिमय दरों की स्थिति अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक हुई है। पिछले साल के अगस्त में रुपया डॉलर के मुकाबले 68.85 के निचले स्तर तक पहुंच गया था। अब यह मजबूत होकर 60 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा निर्यात प्रतिस्पर्धी होने से भी अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।विश्व बैंक ने बढ़ाया विकास का अनुमान

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter