कराची हवाईअड्डे पर तालिबान का दूसरा हमला नाकाम
क : तालिबान के आतंकवादियों ने आज यहां कराची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) के प्रशिक्षण शिविर पर हमला किया लेकिन पाकिस्तानी बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद वे भाग गये. इससे पहले कल इस हवाई अड्डे पर हुए हमले में करीब 40 लोग मारे गये थे. जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बितई आबाद में स्थित एएसएफ अकादमी की सुरक्षा चौकी पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. यह स्थान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास है, जहां कल सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भारी झडप हुई थी.
सेना के प्रेस विभाग ने कहा कि मोटरसाइकिल पर तीन या चार हमलावर सवार थे जबकि एएसएफ प्रवक्ता ने कहा कि हमलावरों की संख्या दो थी. एएसएफ प्रवक्ता कर्नल ताहिर अली ने कहा कि ‘‘दो लोग एएसएफ :हवाई अड्डा सुरक्षा बल: की चौकी की तरफ आए और गोलीबारी शुरु कर दी. उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी मारा नहीं गया और ना ही घायल हुआ.’’ सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिम बाजवा ने कहा कि इसमें तीन-चार हमलावर शामिल थे. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘तीन-चार आतंकवादी एएसएफ शिविर के पास गोलीबारी करके भाग गये. वे न तो सुरक्षा घेरा तोड पाए और ना ही अंदर प्रवेश कर पाए. उनका पीछा किया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है.’’
दो दिन में दूसरी बार हवाई सेवा संचालन अस्थायी रुप से रोके जाने के बाद फिर से शुरु कर दिया गया. हमलावर सुरक्षा घेरा तोडने में नाकामयाब रहे और पास के घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्र में जाकर फरार हो गये. एएसएफ प्रवक्ता ने कहा कि घटना को बढा चढाकर पेश किया गया और उन्होंने इन खबरों को खारिज किया कि करीब पांच आतंकवादी आधार शिविर में घुसे और सुरक्षा बलों से गोलीबारी हुई.