करनाल। हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला लोकसभा क्षेत्रों में भारी उत्साह के साथ मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों केंद्रों पर लंबी लाइन देखी गई।
शहरों के साथ गांवों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। दस बजे तक जींद में 25 प्रतिशत, कुरुक्षेत्र में 20, करनाल और यमुनानगर में 15, अंबाला में 10 प्रतिशत तक लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया था। ईवीएम में गड़बड़ी के कारण करनाल, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र, जींद और यमुनानगर में मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। कहीं से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।
करनाल के गंगाटेहड़ी गांव में बूथ पर ड्यूटी पर तैनात एक एएसआइ की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
यमुनानगर में पोलिंग बूथ पर सुबह से लंबी कतार लग गई। दो घंटे में ही शहर में करीब 12 फीसदी मतदान हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह आधा घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। एक जगह ईवीएम मशीन खराब होने के चलते मतदान में देरी हुई।
कैथल के काकौंत गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ये लोग कलायत सबडिविजन में गांव को शामिल किए जाने का विरोध कर रहे हैं। पानीपत के
निजामपुर और शिमला मौलाना और निजामपुर में मतदान के बहिष्कार का असर नहीं दिखा। निजामपुर के लोग तो पहले ही बहिष्कार का फैसला वापस ले लिए थे, जबकि शिमला मौलाना में पंचायत ने वोट डालने या न डालने का फैसला लोगों पर छोड़ दिया था।

