पान उत्पादकों को मुआवजा कब देगी सरकार
डग। दुधालिया क्षेत्र में पान उत्पादक कृषि के अनेक क्षेत्र में है। पान की फसल बहार पर थी, किन्तु अचानक भारी ओलावृष्टि हुई जिसक ेकारण लाखों रूपये की पान फसल चैपट हुई। पशासन ने स्थिति का अवलोकन भी किया। प्रत्येक पान उत्पादक को लाखों का नुकसान हुआ। सर्वे रपट प्रशासन ने भेजी या नहीं वह जाने किन्तु सच्चाई यह है कि किसी भी मुआवजा व सरकारी मदद नहीं मिली। मुख्यमंत्री वसुंधरा व कृषि मंत्री सुघालिया के पान उत्पादकों को तुरंत मुआवजा व सहायता उपलब्ध कराये।


