Posted by njfimpnews | Monday, June 23, 2014 |
Posted in
rewadi
रेवाड़ी: रेल किराये और माल भाड़े में की गई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को सड़कों पर उतरे। मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किराया व मालभाड़ा वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेसी युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव राव के नेतृत्व में रेलवे चौक से प्रदर्शन करते हुए स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तथा रेलमंत्री सदानंद गौड़ा के नाम ज्ञापन सौंपा। चिरंजीव राव ने कहा कि लोगों को 'अच्छे दिन' के सुनहरे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा अब लोगों के साथ विश्वासघात कर रही