Published On:Monday, October 14, 2013
Posted by NJFI media
आतंकवादियों की टॉप 10 लिस्ट में सिर्फ मोदी ही टार्गेट
नई दिल्ली/अहमदाबाद. आतंकियों की टॉप-10 सूची में एक से लेकर 10 तक सिर्फ गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का ही नाम है। भाजपा के ही नेता लालकृष्ण आडवाणी को आतंकियों ने 11 वें नंबर पर रखा है। आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के आतंकी यासीन भटकल ने एनआईए पूछताछ में यह राज उजागर किया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने यासीन को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभी वह हैदराबाद पुलिस की हिरासत में हैं।
भटकल के खिलाफ अहमदाबाद-सूरत में 35 मामले हैं। अधिकांश मामले जुलाई 2008 के अहमदाबाद शृंखलाबद्ध बम विस्फोट व सूरत में बम बरामदगी से जुड़े हैं। जांच के संदर्भ में गुजरात पुलिस उससे पूछताछ करना चाहती है। उसने भटकल की रिमांड मांगी है। तीन सप्ताह में गुजरात पुलिस को आतंकी सौंपा जा सकता है।

