Blogger Widgets
Headlines
Blogger Tips and TricksLatest Tips And TricksBlogger Tricks

मोहसिन सादिक शेख की हत्या के बाद लोगो ने अपना पहनावा बदल लिया है,अपनी दाड़ी हटाने पर मजबूर हुए पुणे के मुस्लिम |

Posted by njfimpnews | Saturday, June 7, 2014 | Posted in


UP-अखिलेश सरकार के राज्य में अराजकता-BJP नेता विजय पंडित की गोलियों से कर दी गई हत्या

Posted by njfimpnews | | Posted in

UP के दादरी में बीजेपी नेता की हत्या कल रात बाइक सवार बदमाशों ने कर दी है, नेता समर्थक लोगो ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस के वाहनों के साथ एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी है, पुलिस ने धारा 144 लगाने के साथ दादरी में PAC को तैनात कर दिया है|

मुंबई की नयी लाइफ लाइन मेट्रो की शुरुआत मुख्यमंत्री के विरोध के बीच शुरू हुई

Posted by njfimpnews | | Posted in

किराये को लेकर महाराष्ट्र सरकार और रिलायंस समूह के बीच चल रहा विवाद थम गया है, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्घाटन समारोह में शामिल हुए |

पिल्लै ने श्रीलंका को जाँच में सहयोग करने को कहा

Posted by njfimpnews | | Posted in


संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार मुख्य नवी पिल्लै ने मानवाधिकार उच्चायुक्त के कार्यालय (OHCHR) के नेतृत्व में श्रीलंका पर जांच के साथ सहयोग पर विचार विमर्श करने के लिए श्रीलंका सरकार को बुलाया है.

उग्रवादियों में इराक विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बंधक बना लिया है,59 लोगो के मारे जाने की खबर है

Posted by njfimpnews | | Posted in


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी अपने मंत्रियों और सांसदों को नसीहत|

Posted by Unknown | Friday, June 6, 2014 | Posted in

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों और सांसदों को नसीहत दी है कि वह पांव छूने की संस्कृति से दूर रहें. इसके साथ ही कहा है कि वह प्रवक्ता की तरह बात न करें. अपने लोकसभा क्षेत्र के बारे में ज्यादा बातें करें.पीएम मोदी ने सांसदों से कहा, ‘सदन में हर मुद्दे को सही तरीके से उठाने के लिए हर विषय पर विस्तार से होमवर्क करें.’
दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई. इसमें नरेंद्र मोदी के अलावा लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली के अलावा पार्टी के सभी सांसदों ने हिस्सा लिया.
बैठक में मोदी ने कहा, ‘आप में से ज्यादा लोग पहली बार सांसद बने हैं. उनमें मैं भी शामिल हूं. इसलिए हमें संसदीय कामकाज को सीखने में जरूरत है. मन से काम करें. अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए काम करें.’

पुणे में मुस्लिम युवक की हत्‍या से चर्चा में आए हिंदू राष्‍ट्र सेना के 'भाई' के बारे में जानें

Posted by Unknown | | Posted in

नई दिल्‍ली. पुणे के 28 वर्षीय मुस्लिम सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल की हत्‍या के मामले में हिंदू राष्‍ट्र सेना का नाम आने के बाद इसके प्रमुख धनंजय देसाई उर्फ भाई का नाम चर्चा में है। गृह मंत्रालय द्वारा इस मामले में जानकारी मांगे जाने के बाद आज महाराष्‍ट्र सरकार अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
 
देसाई पर हैं 23 मामले  
कभी मुंबई की विले पार्ले इलाके में सीमित हिंदू राष्‍ट्र सेना अब महाराष्‍ट्र में एक बड़े सांप्रदायिक संगठन में तब्‍दील हो चुका है। इस संगठन के प्रमुख 34 वर्षीय धनंजय देसाई उर्फ भाई का युवाओं पर अच्‍छा-खासा प्रभाव माना जाता है। पुणे के उपनगरीय इलाकों के अलावा, मुंबई के कुछ हिस्‍सों और कुल अन्‍य जिलों में भी देसाई का प्रभाव है। पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, देसाई का नाम 23 मामलों में जुड़ा हुआ है। ये मामले हथियारों की बरामदगी से लेकर फिरौती और दंगों से जुड़े हुए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि देसाई युवा और खास तौर पर ग्रामीण और स्‍लम इलाकों से आने वाले युवाओं को हिंदुत्‍व की विचारधारा से जोड़ने के लिए काम करते हैं। 
 
संगठन पर बैन लगाने की तैयारी? 
पिछले मामलों को छोड़ दें तो ऐसा लगता है कि सिर्फ इस बार ही पुलिस ने हिंदू राष्‍ट्र सेना को गंभीरता से लिया है। ऐसा तब हुआ, जब 28 साल के मुस्लिम आईटी प्रोफेशनल मोहसीन सादिक शेख की कथित तौर पर इस संगठन के कार्यकर्ताओं ने हत्‍या कर दी। उधर, इस मामले में जिन 17 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, उनमें से किसी का आपराधिक रेकॉर्ड नहीं है। पुणे पुलिस ने हिंदू राष्‍ट्र सेना और देसाई के कथित आपराधिक रिकॉर्ड का डॉजियर बनाना शुरू कर दिया है। इसे संगठन पर बैन लगाने की तैयारियों की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। बैन से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर पुणे के पुलिस कमिश्‍नर सतीश माथुर ने कहा, ' यह एक दिन में पूरी होने वाली प्रक्रिया नहीं है। हम सही दिशा में काम कर रहे हैं। इस बारे में दस्‍तावेज इकट्ठे किए जा रहे हैं।'

कौन हैं देसाई 
मुुंबई के तिलक कॉलेज से ग्रेजुएट देसाई का बचपन से ही हिंदुत्‍व के विचारधारा की ओर आकर्षण था। 1980 के दशक में वह शिवसेना से प्रभावित हुए, लेकिन वह खुद का संगठन बनाना चाहते थे, इसलिए उन्‍होंने 14 साल की उम्र से ही हिंदू राष्‍ट्र सेना के नाम से काम करना शुरू किया। 1992 के धमाकों के बाद देसाई ने मुस्लिम दबदबे वाले अंडरवर्ल्‍ड के खिलाफ सीधे-सीधे माेर्चा खोल दिया। जानकारों के मुताबिक, उन्‍हें बाल ठाकरे के जीवित रहने तक उनका आशीर्वाद हासिल था। 2007 में हिंदू राष्‍ट्र सेना ने एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर रजिस्‍ट्रेशन कराया। हालांकि, इसने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा और संगठन बीजेपी-शिवसेना गठजोड़ को समर्थन देता है। संगठन का मानना है कि अगर वे अपना प्रत्‍याशी खड़ा करेंगे तो इससे हिंदू वोटों का ही नुकसान होगा। 

बोले लालू,मोदी को नहीं दूंगा बधाई

Posted by Anonymous | Saturday, May 17, 2014 | Posted in

clip
पटना. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं, पर नरेंद्र मोदी को हम बधाई नहीं दे सकते हैं. दिन भर इंतजार कराने के  बाद शाम पांच बजे अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि निश्चित रूप से हमें आकलन के विपरीत नतीजे मिले हैं, पर हम निराश नहीं हैं.
उन्होंने कहा राजद का शुरू से मानना था कि देश के सामने यह चुनाव बड़ी चुनौती है.  यह चुनौती आज भी है और कल भी रहेगा.यह हमारा मैन एजेंडा था. हमारे समर्थकों ने जबरदस्त (एग्रेसिव) मतदान किया.  हमें आम अवाम का काफी सपोर्ट मिला.
हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. नरेंद्र मोदी की जीत पर कहा कि आज भले ही लोग उत्साह में हैं जो मोदी के नाम पर भाजपा को वोट दिये हैं, पर बहुत जल्द ही उन्हें हमारी बात याद आयेगी. उन्हें  एहसास होगा कि बड़ी भूल हुई है. राजद के मद में वृद्धि होने की उम्मीद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि देश के सेक्यूलर लोगों को सावधान रहना चाहिए. हर जगह वाच डॉग की तरह रहिए क्योंकि इनका डिजाइन ही खतरनाक है. भाजपा के गुप्त एजेंडा की चरचा करते हुए उन्होंने कहा कि ये पूरे सोसाइटी को कम्युनलाइज कर देंगे. हमें धैर्य के साथ रहना होगा. यह कोई न समङो की कोई यहां स्थायी रूप से बैठ गया है. वे सौहार्द बिगाड़ेंगे इसका जवाब देना होगा.
हमारे भाईचारा पर कोई आंच न आने पाये. यादव ने कहा कि इस परिणाम से हताश और निराश न हों बल्कि सावधान रहें. देश के लोगों को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि वे हमारे टारगेट  में हैं, मैं डरा नहीं हूं. राजद की हार पर उन्होंने कहा कि बताएं कि रधुवंश बाबू को कौन हराया? जगदा बाबू कैसे हार गये? उन्होंने कहा कि बननेवाली सरकार का सबसे बड़ा शिकार 18 से 20 साल के युवक होंगे, किसान और देश की खेतीबारी होगी. भाजपा के उभार को रोकने के लिए नीतीश को भी साथ लाने के प्रश्न के जवाब में कहा कि अभी यह कोई समय नहीं है. पार्टी की बैठक होगी. उसमें निर्णय लिया जायेगा. समय सभी समाजवादियों को एक जगह ले आयेगा. हम जनता के बीच अंतिम दम तक रहेंगे.

बोले लालू,मोदी को नहीं दूंगा बधाई

Posted by Anonymous | | Posted in

clip
पटना. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं, पर नरेंद्र मोदी को हम बधाई नहीं दे सकते हैं. दिन भर इंतजार कराने के  बाद शाम पांच बजे अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि निश्चित रूप से हमें आकलन के विपरीत नतीजे मिले हैं, पर हम निराश नहीं हैं.
उन्होंने कहा राजद का शुरू से मानना था कि देश के सामने यह चुनाव बड़ी चुनौती है.  यह चुनौती आज भी है और कल भी रहेगा.यह हमारा मैन एजेंडा था. हमारे समर्थकों ने जबरदस्त (एग्रेसिव) मतदान किया.  हमें आम अवाम का काफी सपोर्ट मिला.
हम उन्हें धन्यवाद देते हैं. नरेंद्र मोदी की जीत पर कहा कि आज भले ही लोग उत्साह में हैं जो मोदी के नाम पर भाजपा को वोट दिये हैं, पर बहुत जल्द ही उन्हें हमारी बात याद आयेगी. उन्हें  एहसास होगा कि बड़ी भूल हुई है. राजद के मद में वृद्धि होने की उम्मीद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि देश के सेक्यूलर लोगों को सावधान रहना चाहिए. हर जगह वाच डॉग की तरह रहिए क्योंकि इनका डिजाइन ही खतरनाक है. भाजपा के गुप्त एजेंडा की चरचा करते हुए उन्होंने कहा कि ये पूरे सोसाइटी को कम्युनलाइज कर देंगे. हमें धैर्य के साथ रहना होगा. यह कोई न समङो की कोई यहां स्थायी रूप से बैठ गया है. वे सौहार्द बिगाड़ेंगे इसका जवाब देना होगा.
हमारे भाईचारा पर कोई आंच न आने पाये. यादव ने कहा कि इस परिणाम से हताश और निराश न हों बल्कि सावधान रहें. देश के लोगों को सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि वे हमारे टारगेट  में हैं, मैं डरा नहीं हूं. राजद की हार पर उन्होंने कहा कि बताएं कि रधुवंश बाबू को कौन हराया? जगदा बाबू कैसे हार गये? उन्होंने कहा कि बननेवाली सरकार का सबसे बड़ा शिकार 18 से 20 साल के युवक होंगे, किसान और देश की खेतीबारी होगी. भाजपा के उभार को रोकने के लिए नीतीश को भी साथ लाने के प्रश्न के जवाब में कहा कि अभी यह कोई समय नहीं है. पार्टी की बैठक होगी. उसमें निर्णय लिया जायेगा. समय सभी समाजवादियों को एक जगह ले आयेगा. हम जनता के बीच अंतिम दम तक रहेंगे.

दिल्ली समेत 14 राज्यों की 91 सीटों पर 10 अप्रैल को वोटिंग के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन

Posted by Anonymous | Monday, April 7, 2014 | Posted in



नई दिल्ली: दिल्ली में 10 तारीख को मतदान है. उसी दिन देश की कुल 91 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इन सभी सीटों पर मतदान प्रचार आज जोरों पर हैं क्योंकि आज शाम पांच बजे के बाद इन सीटों पर चुनाव प्रचार नहीं हो सकता है.
दिल्ली की सभी सात सीटों पर आज चुनाव प्रचार अपने पूरे जोरों पर रहनेवाला हैं क्योंकि चुनाव आयोग के कायदे कानून के मुताबिक आज शाम पांच बजे के बाद यहां पर चुनाव प्रचार नहीं हो सकता है. यही वजह है कि सभी पार्टियों के उम्मीदवार चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपना पूरा दम दिखाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे .

दिल्ली के साथ साथ हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इसके अलावा एनसीआर में शामिल गाजियाबाद और नोएडा में भी आज शाम पांच बजे ही चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा.

चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक आज कुल 91 सीटों पर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. इन सभी सीटों पर 10 अप्रैल को मतदान होना है. इन सीटों में बिहार की कुल 6 सीट सासाराम, काराकट, औरंगाबाद, नवादा, जमुई और गया है.

छतीसगढ़ में बस्तर की सीट और जम्मू कश्मीर में जम्मू लोकसभा सीट पर भी आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होगा जबकि झारखंड की चतरा, कोडरमा, लोहरदगा और पलामू सीट पर भी आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन हैं.

मध्यप्रदेश की सतना, रीवा, सिधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और होशंगाबाद की सीट पर भी आज ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा .

इसी तरह यूपी की 10 लोकसभा सीट सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और अलीगढ़ में आज ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा.

उड़ीसा की 10 लोकसभा सीटों पर भी आज ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. महाराष्ट्र की 14 लोकसभा सीटों बुलढाना, अकोला, अमरावती, वर्धा, रामटेक, नागपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और यवतमाल में आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा. इसके अलावा केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर भी आज ही चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है . इसके अलावा चंडीगढ, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप की सीट पर भी आज ही चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा .

वेबसाइट से आंकड़े हटा रही है मोदी सरकार: केजरीवाल

Posted by Anonymous | Sunday, March 30, 2014 | Posted in


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार अपनी सरकारी वेबसाइट से आर्थिक आंकड़े हटा रही है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि मैंने सुना है कि गुजरात सरकार अपनी वेबसाइट से सभी आर्थिक आंकड़े हटा रही है, क्यों? ताकि कोई उसकी सच्चाई नहीं जान जाए? रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात सरकार ने अपनी वेबसाइट पर सरकारी आर्थिक आंकड़ों तक पहुंच को रोक दिया है।
गौरतलब है कि केजरीवाल ने गुजरात का दौरा कर ये दावा किया था कि राज्य में करीब 60 हजार छोटे और मध्यम उद्योग दम तोड़ चुके हैं। केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी यहां पर विकास होने की झूठी बातें कह रहे हैं।

भाजपा में अभी आडवाणी युग का अंत नहीं हुआ: शिवसेना

Posted by Anonymous | Friday, March 21, 2014 | Posted in

Image Loading

शिवसेना ने लालकृष्ण आडवाणी के टिकट संबंधी मामले पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए आज प्रश्न किया कि पार्टी ने उनकी लोकसभा सीट की उम्मीदवारी का निर्णय लेने में इतना समय क्यों लिया।      शिवसेना ने साथ ही कहा कि हालांकि नरेंद्र मोदी का युग शुरू हो गया है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आडवाणी युग समाप्त हो गया है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि आडवाणी का नाम भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची में होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसने पार्टी को बनाया और उसे प्रतिष्ठा दिलाई, वह इंतजार करता रहा।      उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में कहा कि भाजपा को आडवाणी की निर्वाचन सीट पर निर्णय लेने में इतना समय क्यों लगा, ऐसा करना अपमान है।     उद्धव ने आडवाणी के साथ अनुचित व्यवहार करने के लिए भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी का युग शुरू हो गया है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यह आडवाणी युग का अंत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस दिग्गज के राजनीतिक चरित्र पर कोई दाग नहीं है।        उद्धव ठाकरे का यह बयान ऐसे समय आया है जब गत गुरुवार को आडवाणी ने कहा था कि उन्होंने गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी समेत पार्टी नेताओं द्वारा मनाए जाने के बाद और यह बताए जाने के बाद निर्णय लिया कि उन्हें गुजरात और भोपाल दोनों सीटों के बीच चयन करने का अधिकार है।      उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुरली मनोहर जोशी को कानपुर से लड़ने के लिए कहा गया, ताकि मोदी वाराणसी से खड़े हो सकें। राजनाथ ने गाजियाबाद के बजाए लखनऊ की सुरक्षित सीट चुनी। नवजोत सिंह सिद्धू को हटाकर जेटली को अमृतसर से खड़ा किया गया, तो फिर आडवाणी के मामले में इतनी देर क्यों की गई।     उन्होंने कहा कि दिग्गज नेता का आमजन के साथ संबंध अब भी वैसा ही है। मौजूदा राजनीतिक विवादों की तुलना में आडवाणी प्रकरण तुच्छ महसूस हो सकता है लेकिन यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि ऐसी छोटी घटनाओं के जरिए बड़े हादसे हो सकते हैं।     उद्धव ठाकरे ने कहा कि समय बीत जाने के बाद किसी बात को समझने का कोई फायदा नहीं है। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे से मुलाकात के बाद शिव सेना और भाजपा के बीच पैदा हुई दरार के बीच उद्धव का यह तीखा बयान आया है। शिवसेना ने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से अपने उम्मीदवार खड़े करने के अपने निर्णय की कल घोषणा की थी।

आडवाणी के मानते ही शिवसेना ने भाजपा पर बोला हमला

Posted by Anonymous | | Posted in



मुंबई। भारतीय जनता पार्टी में आडवाणी के चुनाव लड़ने की सीट को लेकर विवाद भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन अब पार्टी की सबसे पुरानी सहयोगी शिवसेना ने यह कह कर नया विवाद खड़ा कर दिया है कि आडवाणी उम्रदराज हो गए हैं लेकिन मैदान से बाहर नहीं हुए हैं।
आडवाणी को मुश्किल से मनाने के बाद अब भाजपा पर शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने जबरदस्त हमला किया है। उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखा है कि आडवाणी बेशक उम्रदराज हो गए हैं, लेकिन मैदान से बाहर नहीं हुए हैं। उन्होंने साफ-साफ नसीहत देने के अंदाज में लिखा है कि आडवाणी को आदर देना न छोड़ें।
उद्धव ने लिखा है कि भाजपा में भले ही मोदी युग शुरू हो गया है, लेकिन राजनीति में अब भी आडवाणी का युग अस्त नहीं हुआ है। पार्टी ने आडवाणी के साथ ठीक नहीं किया। उद्धव का मानना है कि भाजपा ने आडवाणी को टिकट देने में काफी देर की। बुजुर्ग नेताओं का इस तरह से अपमान करना ठीक नहीं है। उद्धव का मानना है कि भाजपा की चाबी अब भी आडवाणी के पास ही है।

जसवंत का टिकट कटा, उमा ने मांगी मनचाही सीट, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को दिखाए काले झंडे

Posted by Anonymous | | Posted in

जसवंत का टिकट कटा, उमा ने मांगी मनचाही सीट, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को दिखाए काले झंडे
नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों के बंटवारे के मुद्दे पर बीजेपी में बगावत के आसार बनते जा रहे हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी के बावजूद बाड़मेर से जसवंत सिंह का टिकट कट गया है। उधर, उमा भारती ने भी पार्टी से भोपाल से टिकट मांगा है। उन्‍हें झांसी से टिकट दिया गया है। सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने से उत्‍तराखंड में पार्टी की अंदरूनी लड़ाई बगावत का रूप ले सकती है। बिहार में भी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को पटना साहिब से टिकट दिए जाने से पार्टी का एक खेमा नाराज है। शुक्रवार को नामांकन भरते वक्‍त भाजपाइयों ने ही काले झंडे दिखाए। इन सबके बीच स्‍वामी चिन्‍मयानंद भी बीजेपी से खिलाफत कर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। दरअसल, बीजेपी ने इस बार जौनपुर का टिकट उनकी जगह केपी सिंह को दे दिया है। अब चिन्‍मयानंद का कहना है कि अगर जनता कहेगी तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। 
गांधीनगर सीट से लालकृष्‍ण आडवाणी की उम्‍मीदवारी प्रकरण के बाद अब जसवंत सिंह बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। दरअसल, शुक्रवार को बीजेपी ने चार उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की जिसमें बाड़मेर से जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया गया। उनकी जगह कर्नल सोनाराम चौधरी को टिकट दिया गया है। सोनाराम चौधरी को राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे का करीबी बताया जाता है और माना जा रहा है कि राजे के इशारे पर ही जसवंत का टिकट काटा गया है।
बाड़मेर से निर्दलीय लड़ेंगे जसवंत!
जसवंत पहले ही पार्टी को चेता चुके हैं कि अगर उन्‍हें बाड़मेर से टिकट नहीं दिया गया तो वह अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे। अब ऐसी खबरें हैं कि जसवंत ने निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर बाड़मेर से लड़ने का पूरा मन बना लिया है। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए वह 24 मार्च को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अगर जसवंत इस सीट से निर्दलीय लड़ते हैं तो निश्चित तौर पर बीजेपी और सोनाराम चौधरी की राह आसान नहीं होगी।
उमा भारती का सुर भी बदला
टिकट बंटवारे को लेकर उमा भारती भी खुश नहीं बताई जातीं। खबर है कि उन्‍होंने पार्टी नेतृत्‍व को बताया है कि वह भोपाल से लड़ना चाहती हैं। उन्‍हें झांसी से लोकसभा का उम्‍मीदवार बनाया गया हैं। 

दिग्गी राजा का कद बडा

Posted by Anonymous | Thursday, March 20, 2014 | Posted in


उज्जैन। दिग्गीराजा वाराणसी में षडयंत्री व शाब्दिक लफाज मोदी को टक्कर देगे। मोदी से खुली बहस की उन्हें प्रतीक्षा थी। वह समय आ ही गया हैं। मोदी के सारे धूप होल्स, झूठ व शाब्दिक लफाजी भरे बयानों के साक्ष्य भी उनके पास है। संघ को भी कटघरे में उन्होंने ही खडा किय है। कांगे्रस ने अच्छा निर्णय लिया, अब दिग्गीराजा को अपनी श्रेष्ठता, सिद्ध करना है। वे चतुर राजनेता है सत्य व साक्ष्य बयान कर देते है। पंथ् निरपेक्षवादी है मोदी के शांतिर षडयंत्री का पूर संज्ञान हैं वाराण्सी के मुस्लिम, राजपूत, ब्राम्हण भी उनके साथ होगे केजरीवाल भी मोदी की कब्रखोद रहे है बनारस के सभी बुनकर दिग्गी के साथ है काशी का राजघराना भी उनकी मदद करेगा दिग्गी राजा चुनाव जीत गई तो प्रधानमंत्री पद की दावेदारी भी सुनिश्चित स्वत हो जायेगी। अब दिग्गी राजा म.प्र. की राजनीति कभी नहीं करेगे। मोदी को मात देना उनका लक्ष्य है। मुख्तार अंसारी भी दिग्गी राजा को हर प्रकर से सहयोग देगे ही। दिग्गीराजा अब कांगे्रस भीष्म नहीं, अर्जुन सिद्ध होगे। आद्व देव शिव का आशीष मिलेग। गपोडी झूठेले भस्मासुर नाजीवादी मोदी का अंत भी होगा।

अडवाणी सावधान, शातिर षडयत्रं, रचे है मोदी, सघ् और मोदी गेंग ने

Posted by Anonymous | | Posted in


उज्जैन। अडवाणी को गांधीनगर से ही लडने हेतु बाध्य किया जा रा है। वहासं स उन्हें हरवा कर संघ व मोदी गेंग, मोदी का रास्ता हमेशा के लिए साफ करना चाहती है। गुजरात भाजपा ने रपट भेजी थी की अडवाणी की स्थिति बेहद कमजेार है उन्हें गांधीनगर से टिकिट नहीं दिया जाना चाहिए। अडवाणी ने भोपाल से चुनाव लडने की इच्छा जताई क्योंकि वह उनकी जीत तय है। भाजपा मोदी व संघ ने भोपाल से चुनाव लडने हेतु अडवाणी को इन्कार कर दिया व गांधीनगर से चुनाव लडने हेतु बाध्य किया ताकि अडवाणी को आसामी से हराया जा सके। यदि अडवाणी कहीं से भी चुनाव जीते है तो मोदी गेंग का यह संयुक्त षडयंत्र है। अडवाणी का भी पता है। वे झुठे हुए, संघ व मोदी गेंग उन्हें मनाने की पहल कर रहे है। मोदी संघ और मोदी गेंग शातिर षडयंत्र रच रही है। जो उजागर हो चुके है। मोदी दो जगह से तो अडवाणी भी भोपाल व गांधीनगर से चुनाव लडे तो हर्ज क्या है।

कांगे्रस को डूबा रहे कांगे्रसी

Posted by Anonymous | Friday, March 14, 2014 | Posted in


उज्जैन। कांगे्रस में सक्षम राष्टीय नेतृत्व का अभाव है। इसका लाभ संघ मोदी गेंग व देश के पॅंूजीपति उद्योगपति, कारपोरेट माफिया क्षमता नीं की वो उपरोक्त महामक्कार धूर्तो का सामना कर सके। कांगे्रस को कांगे्रसी ही डूबा रहे है। कांगे्र के नाम से पदों पर बैठे, धन कमाया और अब गमन छुडकार भाग रहे है। राहुल गाॅंध्ी राजनीति में अपरिपक्व है कांगे्रसी ही उन्हें मंग जप कर सोनिया की आॅंखों में मिर्ची झोकी। राहुल ने राजनैतिक संत अटलजी को अपना राजनैतिक गुरू नहीं बनाया यही भूल की समाजवादियों व वामपंथियों से मिलकर युक्ति की राजनीति भी नहीं सीखी चम्मचां के चक्रव्यूह में फंसे है। प्रतिक्रियावादी मोदी का मजबूती से विरोध भी नहीं कर पा रहे है। कांगे्रसी अब राहुल का मजा ले रहे है। 

छग शांतिपूर्वक बंद सफल

Posted by Anonymous | | Posted in


रायपुर। हिंस, कू्ररतमा, कुव्यवस्था, भ्रष्टाचार बहुआयामी अराजकता व कुशासन के खिलाफ, कांगे्रस का शांतिपूर्ण छग बंद सफल रहा। कही कोई अप्रिय घटना नही ंहुई। कांगे्रस बंद का सफल बनाने हेतु सुबह से ही सडको पर थे। 12 से अधिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने भी बंद में पूर्ण सहयोग दिया। पुलिस भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु सक्रिय थी। छग बंद ऐतिहासिक रूप से बंद रहा। भाजपा न बंद को राजनीति प्रेरित बताया 

रूस ने दी धमकी , यूक्रेन में नये सिरे से प्रदर्शन की आशंका

Posted by Anonymous | Friday, March 7, 2014 | Posted in


सिमफेरोपोल, 8 मार्च : एएफपी : शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से पूर्व और पश्चिम के बीच के सबसे बड़े संकट के रूप में देखे जा रहे यूक्रेन के हालात पर स्थिति गंभीर होती जा रही है । रूस द्वारा यूक्रेन को महत्वपूर्ण गैस आपूर्ति बंद किए जाने की धमकियों के बाद तनावग्रस्त पूर्वी दोनस्तक शहर में नए सिरे से रूस समर्थक प्रदर्शनों की तैयारी हो रही है । यूक्रेन के इस नए कदम से पश्चिम के साथ संबंधों में और तनाव आने की आशंका पैदा हो गयी है । 

भाजपा व आप कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, तोड़फोड व पत्थरबाजी

Posted by Unknown | Wednesday, March 5, 2014 | Posted in

पाटन/नई दिल्ली। गुजरात के पाटन जिले में बिना इजाजत रोड शो किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कथित तौर पर हिरासत में लिए जाने के विरोध में भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई जिसमें कई लोग घायल हो गए।
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बुधवार को पाटन के राधनपुर में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर रोड शो करने से रोकने और पूछताछ के लिए थाने ले जाने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों ओर से लोग उग्र हो गए और जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई। इसमें कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई। आप का आरोप है कि केजरीवाल को मोदी के इशारे पर हिरासत में लिया गया। आप नेता आशुतोष ने कहा कि मोदी केजरीवाल से डर गए हैं। वे गुजरात को अपनी विरासत समझते हैं। वहीं आप नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी में राजनीतिक साजिश नजर आती है, क्योंकि केजरी गुजरात के विकास के दावे की सच्चाई जानने गए थे।
मालूम हो कि स्थानीय प्रशासन ने बिना इजाजत रोड शो करने को लेकर केजरीवाल के काफिले रोक दिया था और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। गुजरात के आप संयोजक सुखदेव ने दावा किया है कि केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि पाटन एसपी ने इससे इन्कार किया। उन्होंने कहा कि इजाजत से संबंधी पूछताछ के लिए केजरीवाल को लाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। कहा जा रहा है कि एसपी ने केजरीवाल से आदर्श आचार संहिता लेकर कड़े लहजे में बात की। इस पर केजरीवाल ने एसपी से कहा, मुझे कानून मत बताएं। बाद में वे अपने समर्थकों के साथ वहां से निकल गए।
गौरतलब है कि गुजरात में एक चरण में 30 अप्रैल को आम चुनाव होने वाला है और चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है।
उधर, केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने की खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि आप संयोजक को हिरासत में लिया जाना यह दर्शाता है कि मोदी उनसे डर गए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी गुजरात को अपनी जागीर समझते हैं। वहीं आप नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि मोदी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। यह उनके पतन की शुरुआत है।

njfi

___________________________

MAHAAPOR V NIGAM COMMITIONER KE PUTLE KO DI FAANSI .

Like Us On Facebook

    व्यूअर संख्या

    web site hit counter