Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media
शुरू हुई आईफोन 5एस और 5सी की बिक्री
नई दिल्ली। एप्पल ने अपने नए आईफोन 5एस और 5सी की बिक्री विश्वभर में शुक्रवार से शुरू कर दी। नए आईफोन की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे से विश्वभर में शुरू हुई। सबसे पहले यह फोन ऑस्ट्रेलिया के ग्राहकों के लिए उपलब्ध हुआ।
सिडनी के 33 साल के जिम्मी गुनावन इस फोन को खरीदने वाले विश्व के पहले व्यक्ति बने। अमेरिका और यूके में आईफोन लेने वाले लोगों की लंबी लाईनें देखी गई। इन देशों में प्रशंसकों ने सोमवार से ही स्टोर्स के बाहर लाइन लगाना शुरू कर दिया था।
विश्व का सबसे पहला आईफोन 5एस सिडनी के जिम्मी गनावन ने खरीदा। जिम्मी ने दो आईफोन खरीदे, एक खुद के लिए और दूसरा अपनी मां के लिए। जिम्मी की मां इंडोनेशिया में रहती है। जिम्मी ने नया फोन खरीदने के लिए रात 12 बजे से लाइन में खड़े होकर इंतजार किया।

