Published On:Wednesday, October 9, 2013
Posted by NJFI media
सोनी ने उतारा फ्लैगशिप एक्सपीरिया जेड-1
नई दिल्ली। इस हफ्ते टेक्नोलॉजी की दुनिया में फ्लैगशिप डिवाइसेज की मानो बाढ़ आ गई है। सैमसंग के गैलेक्सी नोट-3 और अपनी गियर स्मार्टवॉच को लॉन्च करने के बाद सोनी के अपना इस साल का फ्लैगशिप डिवाइस एक्सपीरिया जेड-1 को भारतीय बाजार में उतार दिया है।
सोनी एक्सपीरिया जेड-1 की कीमत है 44990 रुपये। ये जबर्दस्त कैमरा फोन है और इसमें 20 मेगापिक्सल कैमरा लगा है। इस फोन से कम रोशनी में भी बढ़िया तस्वीरें खींचीं जा सकती हैं। दिखने में स्टाइलिश होने के साथ एक्सपीरिया जेड-1 वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ भी है।

